Home Breaking News Top News सुप्रीम कोर्ट के जज ने की नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ, PM को बताया प्रिय और दूरदर्शी नेता
Top Newsदिल्ली

सुप्रीम कोर्ट के जज ने की नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ, PM को बताया प्रिय और दूरदर्शी नेता

Share
Share

दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के जज ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है। सुप्रीम कोर्ट के जज एम. आर. शाह ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे लोकप्रिय, प्रिय, जीवंत और दूरदर्शी नेता बताया। न्यायमूर्ति शाह ने गुजरात उच्च न्यायालय के हीरक जयंती समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खूब प्रशंसा की।

न्यायमूर्ति शाह ने कहा, ‘मुझे गुजरात उच्च न्यायालय के हीरक जयंती समारोह में, हमारे सबसे लोकप्रिय, प्रिय, जीवंत और दूरदर्शी नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में, भाग लेकर गौरव का अनुभव हो रहा है।’ उन्होंने कहा, ‘भारतीय संविधान के तहत स्थापित भारतीय गणतंत्र की खूबियों में से एक है विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच शक्ति का बंटवारा।’

न्यायमूर्ति ने कहा कि उन्हें गर्व महसूस हो रहा है कि गुजरात उच्च न्यायालय ने कभी लक्ष्मण रेखा को पार नहीं किया और हमेशा न्याय प्रदान किया है। पिछले साल न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा द्वारा एक समारोह में प्रधानमंत्री की प्रशंसा किए जाने के बाद वह सबकी नजरों में आ गए थे। न्यायमूर्ति (अवकाश प्राप्त) मिश्रा ने मोदी को ‘अंतरराष्ट्रीय स्तर’ पर स्वीकार्य दूरदर्शी नेता बताया था।

शनिवार को भी अपने संबोधन में न्यायमूर्ति शाह ने गुजरात उच्च न्यायालय को अपनी कर्मभूमि बताया था। इस न्यायालय में उन्होंने 22 साल वकील की तरह और 14 साल न्यायाधीश की तरह सेवा दी थी। प्रधानमंत्री ने हीरक जयंती समारोह में एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया।

समारोह में पीएम मोदी ने भारतीय न्यायपालिका की यह कहते हुए सराहना की कि उसने लोगों के हितों की रक्षा करने और व्यक्तिगत स्वतंत्रता को कायम रखने का अपना दायित्व बखूबी निभाया और यह काम उस समय भी किया गया जब राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता दिए जाने की आवश्यकता थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

PUC नहीं तो पेट्रोल नहीं: दिल्ली बॉर्डर पर 24 घंटे में 5000 चेकिंग, AQI पर क्या असर?

दिल्ली ‘नो PUC नो फ्यूल’ अभियान: 3700+ वाहनों पर चालान, 570 बॉर्डर...

कोहरे ने दिल्ली एयरपोर्ट लाया ठहराव: RVR 50 मीटर में भी लैंडिंग मुश्किल!

दिल्ली एयरपोर्ट पर घने कोहरे से 27 फ्लाइट्स कैंसल, 16 डिपार्चर-11 अराइवल...

घने कोहरे से CAT-III मोड: दिल्ली में 27 उड़ानें रद्द, विजिबिलिटी 50 मीटर तक गिरी!

दिल्ली एयरपोर्ट पर घना कोहरा: 27 फ्लाइट्स कैंसल (16 डिपार्चर, 11 अराइवल),...