Home राज्य अपर समाहर्ता ने मतदान पदाधिकारियों को दिया जीरो एरर पर प्रशिक्षण।
राज्यझारखण्ड

अपर समाहर्ता ने मतदान पदाधिकारियों को दिया जीरो एरर पर प्रशिक्षण।

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार नगरपालिका (आम) चुनाव 2026 के आलोक में सोमवार को श्री श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट (एसएसएलएनटी) महिला महाविद्यालय में पीठासीन पदाधिकारी एवं मतदान पदाधिकारियों को पावर पोइंट के माध्यम एवं चुनाव आयोग के गाइड लाइन के अनुसार जीरो एरर पर प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान निर्वाची पदाधिकारी (महापौर) सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने प्रशिक्षण के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने पर परिस्थितियों में बैलट बॉक्स को पानी और आग से बचाने, सभी महत्वपूर्ण पैकेट पर सावधानी से लाह लगाने, लाह को आग से पिघलाकर लगाने से पूर्व पूरी सावधानी बरतने का निर्देश दिया। साथ ही सभी पीठासीन पदाधिकारियों को आयोग के निर्देशानुसार अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार कार्य करने से गलती की संभावना नहीं के बराबर रहती है। उन्होंने सभी से समय का पालन करने तथा मतदान के दिन, 23 फरवरी 2026, की सुबह 7 बजे मतदान प्रारम्भ करने का निर्देश दिया।

प्रशिक्षण के दौरान मतपत्र को सही तरीके से मोड़कर मतदाता को देने सहित अन्य निर्देश दिए।

प्रशिक्षण सत्र में आपदा प्रबंधन पदाधिकारी संजय कुमार झा, मुख्य प्रशिक्षक दिलीप कुमार कर्ण, राज कुमार वर्मा, संजय कुमार, कुमार वंदन, उमेश लाल आदि उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

खनियांधाना में गजरथ फेरी के साथ पंचकल्याणक का ऐतिहासिक समापन।

मुनिसंघ के सानिध्य में ‘बड़ा मंदिर’ में विराजमान हुए प्रभु। खनियांधाना (मप्र)...

मंत्री हफ़ीजुल हसन का धनबाद आगमन,झामुमो समर्थित प्रत्याशियों के लिये किया जनसंपर्क।

धनबाद । झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफ़ीजुल हसन सोमवार को...

अलीगढ़ जिला कचहरी में बम की सूचना से मचा हड़कंप।

खाली कराई गई कचहरी, SSP ने बताया मॉकड्रिल। अलीगढ़ । अलीगढ़ जिला...

अलीगढ़ में कांग्रेस का संविधान संवाद कार्यक्रम।

अलीगढ़ । कांग्रेस पार्टी के द्वारा संविधान संवाद कार्यक्रम का आयोजन अलीगढ़...