Home झारखण्ड उपायुक्त की अध्यक्षता में सैरात दर संशोधन को लेकर बैठक आयोजित।
झारखण्डराज्य

उपायुक्त की अध्यक्षता में सैरात दर संशोधन को लेकर बैठक आयोजित।

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में नगर निगम क्षेत्र में सैरात दर संशोधन के लिए बैठक आयोजित की गई।

बैठक में नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने बताया कि धनबाद नगर निगम क्षेत्र में 17 सैरात पार्किंग है। इनमें बरटांड बस स्टैंड, बैंक मोड़ स्थित झरिया टेक्सटाइल मार्केट रोड की दोनों ओर, लिलोरी मंदिर पार्क एवं कतरास बाजार हटिया स्थित पार्किंग एवं स्टॉल (बकरी हट्टा) में बंदोबस्ती नहीं हो पा रही है। जबकि उपरोक्त स्थलों के लिए कई बार विज्ञापन प्रकाशित किए गए हैं।

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि उपरोक्त चारों स्थलों के लिए विगत कुछ वित्तीय वर्ष के रेट निकालकर एक बेस रेट तैयार करें। उसे विभाग को भेजें। विभाग से अनुमति मिलने के पश्चात सैरात दर निर्धारित करके, विज्ञापन प्रकाशित कराकर बंदोबस्ती करें।

बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, नगर आयुक्त आशीष गंगवार, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, सहायक नगर आयुक्त शिखा कुमारी, सिटी मिशन मैनेजर अमनदीप, सहायक सोनू कुमार मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...