Home झारखण्ड जांच के बाद 319 लाभुकों का पीएम कुसुम योजना के लिए हुआ चयन।
झारखण्डराज्य

जांच के बाद 319 लाभुकों का पीएम कुसुम योजना के लिए हुआ चयन।

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने प्रधान मंत्री कुसुम योजना के तहत सोलर पंप वितरण की समीक्षा की।

योजना के लिए धनबाद से एक, बलियापुर से 13, बाघमारा से 14, कलियासोल से 11, निरसा से 9, पूर्वी टुंडी 19, तोपचांची से 285, टुंडी से 16, गोविंदपुर से 67 सहित 435 आवेदन प्राप्त हुए थे। इस संबंध में पूर्व में आयोजित बैठक में उपायुक्त ने आवेदनों को स्वीकृत करने से पहले इनमें से 20% आवेदनों की रेंडम जांच करने का निर्देश जिला कृषि पदाधिकारी को दिया था।

वहीं आवेदनों की रेंडम जांच के बाद धनबाद के एक, बलियापुर के 6, बाघमारा 10, कलियासोल से एक, निरसा के 7, पूर्वी टुंडी के तीन, तोपचांची के 258, टुंडी के 9 तथा गोविंदपुर के 24 सहित 319 लाभुकों के आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, प्रभारी कल्याण पदाधिकारी जियाउल अंसारी, जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा, विद्युत प्रमंडल व लघु सिंचाई के कार्यपालक अभियंता मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आम नागरिकों की शिकायतें।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने अपने कार्यालय कक्ष...

उपायुक्त की अध्यक्षता में सैरात दर संशोधन को लेकर बैठक आयोजित।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में नगर...

AIMIM प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

अलीगढ़ । आगामी रमजान, होली और ईद-उल-फितर के त्योहारों को देखते हुए...