Home Breaking News Top News दिल्ली के ओखला इलाके में लगी भीषण आग, दमकल की 27 गाड़ियां मौके पर
Top Newsदिल्ली

दिल्ली के ओखला इलाके में लगी भीषण आग, दमकल की 27 गाड़ियां मौके पर

Share
Share

नई दिल्ली। दिल्ली के ओखला फेस-2 इलाके के संजय कॉलोनी में भीषण आग लग गई है। आग बुझाने के लिए लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर हैं। मिली जानकारी के मुताबिक आग रविवार अल सुबह  लगी। तब से अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। इसी से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि आग कितनी भयानक होगी।

मौके पर मौजूद दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना उन्हें रात दो बजे मिली। इसके बाद दमकल की 27 गाड़ियों को रवाना किया गया। अभी तक आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग कैसे लगी इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस जुटा रही है। फिलहाल आग बुझाने का कार्य जोरों पर चल रहा है।

मौके पर मौजूद कुछ लोगों के मुताबिक, संजय कॉलोनी में कपड़ों के कतरन का एक गोदाम है। आग इसी में पहले लगी। इसके बाद देखते ही देखते आग की लपटें झुग्गियों तक जा पहुंची।  सुबह आग लगने के कारण लोग झुग्गियों में सो हुए थे। जैसे ही लोगों को आग लगने की जानकारी हुई हड़कंप मच गया। झुग्गियों में फंसे करीब 40 लोगों को निकाला गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

News 7 Hindi Live on Aaryaa Digital OTT | आर्या डिजिटल ऐप

आर्या डिजिटल ओटीटी पर न्यूज 7 हिंदी की लाइव स्ट्रीमिंग हुई शुरू।...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया अमृत उद्यान के ‘ग्रीष्मकालीन वार्षिकोत्सव-2026’ का उद्घाटन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 'अमृत उद्यान ग्रीष्मकालीन वार्षिकोत्सव-2026' का उद्घाटन किया। 16...