Home उत्तर प्रदेश अकबरपुर तहसील में अधिवक्ता समिति का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।
उत्तर प्रदेशराज्य

अकबरपुर तहसील में अधिवक्ता समिति का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।

Share
Share

कानपुर देहात । कानपुर देहात की अकबरपुर तहसील में अधिवक्ता समिति के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भव्य तरीके से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे उत्तर प्रदेश के पूर्व बार अध्यक्ष अजय यादव ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष विपिन चंद्र दीक्षित सहित सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में प्रशासनिक और धार्मिक जगत की कई प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी रही।

अकबरपुर तहसील परिसर में आयोजित इस गरिमामय समारोह में अधिवक्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही। उत्तर प्रदेश बार के पूर्व अध्यक्ष अजय यादव ने नव निर्वाचित अध्यक्ष विपिन चंद्र दीक्षित और उनकी पूरी कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।
समारोह में विशेष अतिथि के रूप में गौरियापुर आश्रम के महंत महामंडलेश्वर देवनारायण दास और पनकी मंदिर के महंत कृष्ण दास ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और नव निर्वाचित टीम को आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम में प्रशासन की ओर से कपिल सिंह और श्रद्धा नरेंद्र पांडेय भी शामिल हुए। दोनों अधिकारियों ने अधिवक्ताओं को न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाने की अपील की।
अकबरपुर अधिवक्ता समिति की ओर से कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही जिले की विभिन्न तहसीलों से आए पदाधिकारियों का भी सम्मान कर एकता और संगठन की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

अकबरपुर तहसील में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह ने अधिवक्ता समुदाय में नए उत्साह का संचार किया है। नव निर्वाचित टीम से अधिवक्ताओं को काफी उम्मीदें हैं कि वह न्यायिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

सामान्य प्रेक्षक ने किया प्रशिक्षण केंद्र का दौरा।

धनबाद । धनबाद नगर निगम के सामान्य प्रेक्षक रोबिन टोप्पो ने श्री...

​अतिक्रमण हटाने के दौरान सब्जी विक्रेताओं का फूटा गुस्सा,अधिकारियों से हुई तीखी बहस।

खनियांधाना (म.प्र) : खनियांधाना नगर परिषद और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम...

मतगणना कार्य सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां जारी।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने ट्रांसपोर्ट नगर अवस्थित मतगणना स्थल...