Home Breaking News Top News कुंभ:ऑनलाइन अर्जी की मंजूरी के बिना नो एंट्री , बॉर्डर पर कोरोना जांच की सुविधा
Top Newsउत्तराखंड

कुंभ:ऑनलाइन अर्जी की मंजूरी के बिना नो एंट्री , बॉर्डर पर कोरोना जांच की सुविधा

Share
Share

उत्तराखण्ड। हरिद्वार में आयोजिन होने वाले कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को गंगा में डुबकी लगाने के लिए अपना कोरोना टेस्ट तो कराना ही होगा, साथ ही इस टेस्ट की रिपोर्ट अपने पहचान पत्र के साथ पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। इसके बाद कुंभ प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद ही आवेदक गंगा स्नान कर सकेगा।

हरिद्वार के डीएम  ने कहा कि कुंभ में हम यात्रियों को सुरक्षित गंगा स्नान कराना चाहते हैं। स्नान के लिए आने वाले हर यात्री को अपनी नेगेटिव कोविड रिपोर्ट चिकित्सक द्वारा हस्ताक्षरित मेडिकल रिपोर्ट के साथ अपना पहचान पत्र भी आवेदन पत्र के साथ अपलोड करना होगा। जिसके बाद ही उसे आने की अनुमति दी जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि फिलहाल जिले में प्रतिदिन करीब दो हजार कोरोना टेस्ट स्वास्थ्य विभाग करा रहा है, जिसमें बहुत ही कम पॉजिटिव आ रहे हैं। लेकिन बावजूद इसके लगातार सतर्कता बरतनी जरूरी है।

हरिद्वार में दूसरे चरण का वैक्सीनेशन सोमवार से शुरू होने जा रहा है जिसमें कुंभ मेले के फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा। 70 हजार लोगों के लिए एक लाख 40 हजार डोज की मांग की गई है जिसमें से कुछ डोज आ गई है। मार्च तक कोरोना की  दोनों खुराक वर्कर्स को लगाने का लक्ष्य है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

देहरादून में कश्मीरी भाइयों पर हमला: “तुम लोगों ने पहलगाम हमला किया” – सच क्या है?

देहरादून के विकासनगर में दो कश्मीरी भाइयों पर सिर्फ़ अपनी भाषा बोलने...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...