Home झारखण्ड केरल में दिवंगत नन्ही बिटिया आलिन शेरिन अब्राहम का अंगदान.
झारखण्डराज्य

केरल में दिवंगत नन्ही बिटिया आलिन शेरिन अब्राहम का अंगदान.

Share
Share

केरल में दिवंगत नन्ही बिटिया आलिन शेरिन अब्राहम का अंगदान कर माता-पिता ने देश में मानवता का मिशाल पेश किया।

शेरिन एन जॉन एवं अरुण अब्राहम के अद्भुत साहस, त्याग और करुणा को नमन।

केरल सरकार ने दिवगंत आलिन के अंतिम संस्कार को राजकीय सम्मान देकर मानवता के इस संदेश को ऊंचाई दी है – हेमन्त सोरेन

रांची । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने एक्स हैंडल (X handle) पर ट्वीट कर कहा है कि हमारे देश, केरल की नन्ही बिटिया आलिन शेरिन अब्राहम यह नाम पूरे देश को द्रवित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि अपनी संतान को खो देना किसी भी माता-पिता के लिए सबसे असहनीय क्षण होता है। ऐसे समय में, जब हृदय शोक से भरा हो, अपने जिगर के टुकड़े के अंग दान करने का निर्णय शेरिन एन जॉन और अरुण अब्राहम के लिए साधारण नहीं, बल्कि अद्भुत साहस, त्याग और करुणा का उदाहरण है। यह केवल अंगदान नहीं था, यह मानवता के प्रति उनकी अटूट आस्था का जीवंत प्रमाण था। आलिन का जीवन भले ही अल्पकालिक रहा, पर आज वह कई घरों की उम्मीद बनकर जीवित है और अमर हो गई है।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा है कि दिवंगत आलिन के माता-पिता ने जो किया, वह पूरी मानवता के लिए एक अमिट मिसाल है ऐसी मिसाल जो हर सीमा, हर भाषा और हर भेद से भी ऊपर है। मैं नन्ही आलिन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और दिवगंत आत्मा के माता-पिता के अद्वितीय साहस को नमन करता हूँ। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा है कि केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन की संवेदनशीलता को भी नमन करता हूँ, जिन्होंने दिवगंत आलिन के अंतिम संस्कार को राजकीय सम्मान देकर मानवता के इस संदेश को और ऊंचाई दी है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा है कि दूसरों को जीवन देने का महादान है- अंगदान। झारखंड राज्य में भी अंगदान की नीति को और सुदृढ़ बनाने के लिए राज्य सरकार हर आवश्यक कदम उठाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

केसरगढ़ पंचायत में अम्बेडकर जयंती मनाई गई।

बाघमारा । भारतीय संविधान के जनक भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की...

भारतीय संविधान के निर्माण में बाबा साहेब का अहम योगदान रहा – डीडीसी

धनबाद । संविधान निर्माता, भारत रत्न, बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की...

बकाया वेतन व नियमित भुगतान की मांग को लेकर शिक्षिका 20 अप्रैल से करेंगी सत्याग्रह।

धनबाद । गुजराती हिंदी मध्य विद्यालय, कतरासगढ़ में कार्यरत शिक्षिका भावना चौहान...

धनबाद मेयर ने किया सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास।

धनबाद । कतरास क्षेत्र में मंगलवार को धनबाद नगर निगम के अंतर्गत...