Home झारखण्ड फाइलेरिया उन्मूलन के लिए निजी विद्यालयों के साथ उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन।
झारखण्डराज्य

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए निजी विद्यालयों के साथ उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन।

Share
Share

धनबाद । फाईलेरिया उन्मूलन कार्यकम के तहत सभी निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षक, प्राचार्य के लिए एक दिवसीय उन्मूखीकरण कार्यशाला का आयोजन सदर अस्पताल के प्रशिक्षण कक्ष में किया गया।

इस अवसर पर जिला वीबीडी पदाधिकारी, डॉ सुनील कुमार ने फाइलेरिया उन्मूलन कार्यकम की महत्ता पर प्रकाश डाला। डॉ अभिषेक पॉल, राज्य समन्वयक ने पीपीटी के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फाईलेरिया गन्दे पानी में पनपने वाली सबसे अधिक आबादी वाले संक्रमित मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से एक अपंगता पैदा करने वाली द्वितीय सबसे बड़ी लाईलाज बिमारी है। जिसकी वजह से हाथ, पांव (हाथीपांव) का फूलना और हाइड्रोशील होता है।

बताया कि इस सर्वजन दवा सेवन अभियान में वर्ष में एक बार डीईसी एवं अल्बेण्डाजोल दवा का एकल खुराक सेवन कराकर फाईलेरिया पर नियंत्रण पाया जा सकता है। दवा सेवन के माइक्रो फाईलेरिया को समुदाय में फैलने से रोका जा सकता हैं और अन्य स्वस्थ्य व्यक्तियों को इसके संक्रमण से बचाया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि 10 फरवरी को दवा प्रशासकों के माध्यम से स्थापित बुथ के माध्यम से दवा खिलायी गई। इसके पश्चात् छुटी हुई शोष आबादी को 11 फरवरी से 25 फरवरी तक घर-घर जाकर दवा सेवन कराया जा रहा है। एक दिन में दवा प्रशासक द्वारा 20-25 घरों में उपसिथत जन मानस को अपने सामने दवा का सेवन कराया जा रहा है। फार्ईलेरिया उन्मूलन लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए शत-प्रतिशत लक्षित आबादी द्वारा दवा सेवन अनिवार्य है।

साथ ही बताया कि डीईसी एवं एलबेण्डाजोल सुरक्षित दवा है। फिर भी एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्मवती महिलाओं एवं गम्भीर रूप से वीमार व्यक्ति को यह दवा नही दी जायेगी। साथ ही खाली पेट दवा का सेवन नहीं किया जाना है।

बताया कि इस कार्यकम को सफल बनाने के लिए वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन एवं पिरामल फाउंडेशन का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है।

जिला वीबीडी सलाहकार रमेश कुमार सिंह ने फाईलेरिया की स्थिति से सभी शिक्षकों को अवगत कराया। वहीं सभी शिक्षकों ने कार्यकम में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

बैठक में डीएवी विद्यालय, सर्वोदया पब्लिक स्कूल, धनबाद पब्लिक स्कूल (केजी आश्रम), धनबाद पब्लिक स्कल हीरक ब्रॉच, डी – नोबिली पब्लिक स्कूल, आर्दश सरस्वती विद्या मंदिर आदि सहित 50 से अधिक विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित हुये।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...