धनबाद। बिहार जनता खान मजदूर संघ की बरोरा क्षेत्रीय समिति संख्या-1 का गठन केंद्रीय सचिव छोटू सिंह के दिशा-निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर सर्वसम्मति से महेश कुमार को बरोरा क्षेत्र संख्या-1 का क्षेत्रीय सचिव नियुक्त किया गया।
नवगठित क्षेत्रीय समिति में अध्यक्ष पद पर रामजी साव, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक राय, उपाध्यक्ष पद पर भोला रवानी एवं दाता राम, सह-सचिव पद पर विनोद राय एवं धीरू गोप तथा कोषाध्यक्ष पद पर कार्तिक कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रह्लाद साह, झंडू महतो, जीवन चक्रवर्ती, लखन महतो, ईश्वर राय, मनोज कुमार एवं रोहित टुडू को शामिल किया गया है।
नव नियुक्त क्षेत्रीय सचिव महेश कुमार ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे मजदूर हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
Leave a comment