Home राज्य उपायुक्त ने किया डिस्पैच व रिसीविंग सेंटर में अंतिम चरण की तैयारियों का निरीक्षण.
राज्यझारखण्ड

उपायुक्त ने किया डिस्पैच व रिसीविंग सेंटर में अंतिम चरण की तैयारियों का निरीक्षण.

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने नगर निकाय चुनाव की अंतिम चरण की तैयारियों का जायजा लिया।

सबसे पहले उपायुक्त शहीद रणधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम स्थित वाहन कोषांग पहुंचे। उन्होंने चुनाव कार्य में प्रयोग के लिए लगभग 250 बस एवं लगभग 250 छोटे वाहनों को तय रूट के अनुसार समय पर डिस्पैच सेंटर भेजने का निर्देश दिया।

इसके बाद उपायुक्त व एसएसपी ने राजकीय पॉलिटेक्निक स्थित रिसीविंग सेंटर का निरीक्षण किया। जहां पदाधिकारियों को पोलिंग सामग्री मूवमेंट प्लान का पालन करने व रिसीविंग प्लान के अनुसार ध्यानपूर्वक सामग्री प्राप्त करने का निर्देश दिया। तत्पश्चात धनबाद नगर निगम तथा चिरकुंडा नगर परिषद के वार्ड बार बने रिसीविंग टेबल, बज्रगृह, काउंटिंग हॉल, मीडिया सेंटर का निरीक्षण किया।

भ्रमण के अंतिम चरण में दोनों पदाधिकारी मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स स्थित डिस्पैच सेंटर पहुंचे। डिस्पैच सेंटर में सामग्री को समय पर रवाना करने का निर्देश दिया।

इस दौरान उन्होंने धनबाद नगर निगम के 55 वार्ड एवं चिरकुंडा नगर परिषद के 21 वार्ड के लिए बने काउंटर, रिजर्व पोलिंग पार्टी के लिए बने शेड, कार्मिक कोषांग, पास कोषांग, मेडिकल कैंप, फुड सटॉल, कंट्रोल रुम और मीडिया कोषांग का भ्रमण कर अंतिम चरण की तैयारियों का जायजा लिया।

उपायुक्त ने कहा कि डिस्पैच के दिन सभी वाहन चालकों एवं पोलिंग पार्टी को कंट्रोल रुम से लगातार दिशा नर्देश जारी किए जाएंगे। उन्होंने सभी वाहनों को समय पर डिस्पैच करने, डिस्पैच सेंटर से सीधे अपने अपने गंतव्य तक पहुंचने, चुनाव संपन्न होने के बाद सीधे राजकीय पॉलिटेक्निक स्थित रिसीविंग सेंटर पहुंचने का निर्देश दिया।

वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कह कि सभी मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टी से पहले पुलिस पदाधिकारी पहुंचे जाएंगे। वहीं चुनाव सामग्री के सुगम आवागमन के लिए 23 रूट पर ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है।

इस अवसर पर उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) मुकेश कुमार बाउरी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन, जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी के अलावा सभी निर्वाची पदाधिकारी मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उपायुक्त ने की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन तथा उप विकास आयुक्त...

पूर्व प्रधान और हिंदूवादी संगठन कार्यकर्ता के साथ मारपीट.

पूर्व प्रधान और हिंदूवादी संगठन कार्यकर्ता के साथ मारपीट का मामला। प्रशासन...

हटिया स्टेशन पर सघन जांच अभियान,अवैध शराब बरामद।

राँची। आरपीएफ पोस्ट हटिया ने ऑपरेशन सतर्क के तहत बड़ी कार्रवाई करते...

बिहार जनता खान मजदूर संघ के क्षेत्रीय सचिव बने महेश कुमार।

धनबाद। बिहार जनता खान मजदूर संघ की बरोरा क्षेत्रीय समिति संख्या-1 का...