नेता प्रतिपक्ष के अपमान पर फूटा कांग्रेसियों का आक्रोश।
खनियाधाना (मध्य प्रदेश) । शिवपुरी जिले के खनियाधाना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ खनियाधाना बस स्टैंड पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, कैबिनेट मंत्री विजय शाह और कैलाश विजयवर्गीय का सामूहिक पुतला दहन कर विरोध किया।
विधानसभा में अभद्रता का आरोप
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे व्यक्ति ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के साथ कथित तौर पर की गई अभद्रता और अपमानजनक व्यवहार के विरोध में यह कदम उठाया गया है।कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों ने भाजपा मुर्दाबाद’ के नारे लगाते हुए मंत्रियों के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया।
प्रमुख मांगे और मुद्दे
प्रदर्शन के दौरान केवल विधानसभा की घटना ही नहीं, बल्कि जनहित से जुड़े कई अन्य मुद्दों को भी जोर-शोर से उठाया गया। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के साथ हुई अभद्रता के लिए माफी और दोषियों पर कार्रवाई,
इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों पर दु:ख जताते हुए भागीरथपुरा समेत अन्य क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग, हाल ही में चर्चा में रहे कफ सिरप कांड के दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग, अमेरिका ट्रेड डील को वापस लेने और ‘गुलाम ट्रेड’ जैसी नीतियों का विरोध, सेना के प्रति किसी भी प्रकार के अपमानजनक कृत्यों को तुरंत बंद करने की मांग।खनियाधाना के बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। वक्ता ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार जनहित के मुद्दों और विपक्ष के सम्मान पर ध्यान नहीं देती है, तो उनका यह विरोध प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा।
Leave a comment