Home मध्य प्रदेश अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही,दो आरोपी गिफ्तार।
मध्य प्रदेशराज्य

अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही,दो आरोपी गिफ्तार।

Share
Share

शिवपुरी (म.प्र) : शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिह राठौड़ द्वारा अवैध शराब,अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश पर बैराड़ पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रसेरा की पुलिया के किनारे दो व्यक्ति अवैध कच्ची शराब बेचने की नियत से किसी वाहन के आने के इंतजार में खड़े हैं।जिसके पास 02 कैनों में भट्टी की बनी कच्ची शराब भरी हुई है।पुलिस जब मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची तो दो व्यक्ति मुखबिर के बताये हुलिया के दिखे जो अपने पास में दो प्लास्टिक की नीले केने रखे थे। जिनको घेर कर पकड़ कर पूछताछ की तो उन्होने अपना नाम वीरू रावत निवासी कालामढ बैराड़ एवं दूसरे ने अपना नाम पवन शर्मा निवासी गायत्री कालोनी बैराड़ का बताया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30,000 रुपये के कीमत की 02 प्लास्टिक की केनों में 100 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब को जब्त कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

खनियाधाना में उप मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों का पुतला दहन।

नेता प्रतिपक्ष के अपमान पर फूटा कांग्रेसियों का आक्रोश। खनियाधाना (मध्य प्रदेश)...

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उपायुक्त ने की मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की समीक्षा।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास...

सभी मतदान केन्द्र, मतगणना हॉल धूम्रपान व तम्बाकू मुक्त क्षेत्र घोषित।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) आदित्य रंजन ने नगरपालिका...

अब झारखंड में भी SIR,अधिसूचना जारी।

रांची । बिहार बंगाल समेत अन्य प्रदेशों की तरह झारखंड में भी...