Home झारखण्ड गोड्डा पुलिस ने ब्राउन सुगर के साथ एक को किया गिरफ्तार।
झारखण्डराज्य

गोड्डा पुलिस ने ब्राउन सुगर के साथ एक को किया गिरफ्तार।

Share
Share

गोड्डा । आगामी नगर निकाय को लेकर गोड्डा पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध मादक द्रव्य पदार्थ के विरुद्ध लागातार छापामारी के क्रम में 20 फरवरी को गुप्त सूचना मिली कि बापू चौक चपरासी टोला के पास कुछ व्यक्ति के द्वारा अवैध रुप से ब्राउन शूगर की खरीद बिक्री एवं सेवन किया जा रहा है। उक्त सूचना से वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराया गया तथा पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार नगर निकाय चुनाव के FST Team एवं पुलिस पदाधिकारी के द्वारा छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में अमित कुमार उर्फ अमित रेक्स के पास से कुल 15 छोटी पुडिया ब्राउन सुगर जिसका कुल वजन 2.50 ग्राम पाया गया। जिसे विधिवत ज़ब्त करते हुए उक्त संबंध में गोड्डा नगर थाना मे कांड अंकित किया गया है।कांड में गिरफ्तार अभियुक्त अमित कुमार उर्फ अमित रेक्स को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व में अपराधिक इतिहास रहा हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आदिवासी लोकगीत और सत्संग की अनोखी प्रतियोगिता में एकल की 7 टीमों ने लिया भाग।

गुना (म.प्र) । एकल अभियान द्वारा आयोजित ‘सत्संग प्रतियोगिता’ ग्रामीण और जनजाति...

सात दिवसीय 52वाँ खजुराहो नृत्य समारोह का हुआ शुभारंभ।

छतरपुर (मप्र) । खजुराहो विश्व धरोहर की दिव्य छाया में भारतीय संस्कृति...

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प।...

मतदान पदाधिकारियों का तृतीय व अंतिम रेंडमाइजेशन संपन्न।

पोलिंग पार्टियों को बूथ से किया टैग। धनबाद । जिला निर्वाचन पदाधिकारी...