Home क्राईम बोकारो पुलिस ने नकली विदेशी शराब किया ज़ब्त।
क्राईमजुर्मझारखण्डराज्य

बोकारो पुलिस ने नकली विदेशी शराब किया ज़ब्त।

Share
Share

अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी।

बोकारो : कथारा क्षेत्र में शराब तस्करो द्वारा नकली विदेशी शराब का अवैध कारोबार होने की आसूचना मिल रही थी। उक्त के आलोक में बोकारो पुलिस अधीक्षक के द्वारा थाना प्रभारी कथारा ओ.पी को उद्भेदन हेतु निर्देशित किया गया था। तद्नुसार उक्त अवैध कारोबार करने वालों पर सख्त निगरानी एवं सूचना संकलन की जा रही थी। थाना प्रभारी कथारा ओ.पी को इस संदर्भ में गुप्त सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई हेतु गस्ती दल को सूचित कर कथारा बस्ती जाने वाले रोड में आने-जाने वाले वाहनो को रोक कर जाँच-पड़ताल हेतु निर्देश दिया गया। गस्ती दल के द्वारा 20 फरवरी को समय करीब 04:30 बजे सुबह कथारा बस्ती मिडिल स्कूल के सामने रोड किनारे चार पहिया टाटा मैजिक गाडी को रूकने का इशारा किया। परन्तु उक्त वाहन को भगाने का प्रयास किया गया। जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से घेरा बन्दी कर टाटा मैजिक वाहन को जप्त किया गया। जिसका कथारा ओ.पी प्रभारी के समक्ष विधिवत तलासी के क्रम में रजिस्ट्रेशन नंबर – JH01CX-7876 का काला रंग पर लदा विभिन्न ब्रांडो के नकली विदेशी शराब और शराब को शील करने एवं बनाने की मशीन को ज़ब्त किया गया है।चालक एवं एक अन्य व्यक्ति अँधेरा एवं झाड़ी का फायदा उठा कर भाग गया। इसमें संलिप्त अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।इस संदर्भ में गोमियाँ (कथारा ओ.पी) थाना काण्ड संख्या उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

जप्त समानो का विवरण :-

  1. Kings Gold कम्पनी का 750 ml का 72 पिस विदेशी शराब।
  2. Royal Gold Cup Whiskey 750ml का 300 पिस बिदेशी शराब।
  3. IconiQ कम्पनी का 180 ml का 136 पिस बिदेशी शराब।
  4. IconiQ कम्पनी का 375 ml का 48 पिस बिदेशी शराब।
  5. McDowells कम्पनी का 180 ml का 192 पिस विदेशी शराब।
  6. McDowells कम्पनी का 375 ml का 24 पिस बिदेशी शराब।
  7. B-7 कम्पनी का 180 ml का 48 पिस विदेशी शराब।
  8. एक प्लास्टिक जार में तैयार किया हुआ करीब 20 लीटर शराब बिदेशी शराब।
  9. एक नीला रंग के प्लास्टिक गैलन में करीब 35 लिटर स्प्रीट।
  10. बिदेशी शराब के बोतल को सील करने वाला मशीन सेट 01 पिस।
  11. Royal Stage कम्पनी का ढक्कन 500 पिस।
  12. Blender Pride कम्पनी का ढक्कन 110 पिस।
  13. IconiQ कम्पनी का ढक्कन 110 पिस।
  14. R. C कम्पनी का ढक्कन 20 पिस।
  15. B-7 कम्पनी का ढक्कन 150 पिस।
  16. McDowells कम्पनी का ढक्कन 200 पिस।
  17. Signature कम्पनी का ढक्कन 60 पिस।
  18. शराब बोतल के ढक्कन पर लगाने वाला बार कोड 2250 / ( बाईस सौ पच्चास) पिस।
  19. Blender Pride कम्पनी का स्टीकर 78 पिस।
  20. Signature Stage कम्पनी का स्टीकर 110 पिस।
  21. Royal Stage कम्पनी का स्टीकर 470 पिस।
  22. Royal Chalenger कम्पनी का स्टीकर 209 पिस।
  23. चार पहिया टाटा मैजिक गाडी का रजिस्ट्रेशन नंबर – JH01CX-7876 TATA MOTORS LIMITED रंग काला को जप्त किया गया है।

छापामारी दल में पदाधिकारी / कर्मी का पदनाम :-

  1. पु० अ० नि० – राजेश प्रजापति, थाना प्रभारी कथारा ओपी
  2. पु० अ० नि० रवि कुमार चौरसिया।
  3. स० अ० नि० कृष्णा नन्द पाठक।
  4. स० अ० नि० अन्धरीयस धान ।
  5. चालक आरक्षी – 1518 सुनील कुमार।
  6. आरक्षी – 1347 मु. अमीरुज्जमा
  7. आरक्षी – 1615 संजय कुमार सभी कथारा ओ.पी जिला बोकारो ।
  8. निजी चालक – हरिकेष पटेल

आमजनों से अपील :-

बोकारो पुलिस ने आमजनों से अपील किया हैं कि अफवाहों पर ध्यान न दे एवं किसी प्रकार की सूचना अथवा संदिग्ध गतिविधि दिखने पर अपने नजदीकी थाना व डायल – 112 पर तत्काल सूचना दे। ना कि खुद कानुन को हाथ में लेकर अनजान व्यक्ति के साथ मारपीट या बंधक बनाने का कार्य न करें। यह बिल्कुल कानुन का उल्लंघन है। साथ ही किसी प्रकार की अफावाहिक सूचना को सोशल मीडिया पर वायरल करने से पहले परहेज करें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रेड डॉट चैलेंज एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार झारखंड...

विधानसभा की विशेष समिति के प्रयास से राज्य सरकार के खाते में जमा हुआ 220 करोड़ रुपए राजस्व

धनबाद (झारखंड) : झारखंड विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) ने...

एसएसपी प्रभात कुमार की विशेष पहल से वर्षों से अटकी न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ी

धनबाद पुलिस की बड़ी उपलब्धि, मई माह में 1250 लंबित कांडों का...

क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखना और अपराध पर अंकुश लगाना पहली प्राथमिकता – सुधांशु श्रीवास्तव

धनबाद (झारखंड) : ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी सुधांशु श्रीवास्तव ने पदभार ग्रहण...