Home झारखण्ड एफपीओ को सहायता अनुदान देने के लिए डीडीसी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न।
झारखण्डराज्य

एफपीओ को सहायता अनुदान देने के लिए डीडीसी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न।

Share
Share

धनबाद । उप विकास आयुक्त सन्नी राज की अध्यक्षता में फार्मर प्रोड्यूसर्स ऑर्गेनाइजेशन (एफपीओ) को सहायता अनुदान देने के लिए जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई।

उप विकास आयुक्त ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित फार्मर प्रोड्यूसर्स आर्गेनाइजेशन को ग्रांट योजना के तहत जिले में संचालित एफपीओ को सहायता अनुदान का प्रावधान है। एफपीओ पोर्टल पर धनबाद के बलियापुर कृषि उत्थान महिला प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड एवं गोविंदपुर किसान साथी प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड सहित दो आवेदन प्राप्त हुए हैं।

योजना के योग्यता मापदंड के मूल्यांकन के आधार पर समिति ने गोविंदपुर किसान साथी प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड को ग्रांट देने का अनुमोदन किया।

बैठक में उप विकास आयुक्त सन्नी राज, जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा, जिला सहकारिता पदाधिकारी वेद प्रकाश, जिला मत्स्य पदाधिकारी उषा किरण, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ बृजेश कुमार, जिला उद्यान पदाधिकारी जनार्दन शर्मा, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी मधुकर शुक्ला, जेएसएलपीएस व एलडीएम कार्यालय के प्रतिनिधि, प्रगतिशील किसान कयूम अंसारी उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आदिवासी लोकगीत और सत्संग की अनोखी प्रतियोगिता में एकल की 7 टीमों ने लिया भाग।

गुना (म.प्र) । एकल अभियान द्वारा आयोजित ‘सत्संग प्रतियोगिता’ ग्रामीण और जनजाति...

सात दिवसीय 52वाँ खजुराहो नृत्य समारोह का हुआ शुभारंभ।

छतरपुर (मप्र) । खजुराहो विश्व धरोहर की दिव्य छाया में भारतीय संस्कृति...

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प।...

मतदान पदाधिकारियों का तृतीय व अंतिम रेंडमाइजेशन संपन्न।

पोलिंग पार्टियों को बूथ से किया टैग। धनबाद । जिला निर्वाचन पदाधिकारी...