Home Breaking News Top News दिल्ली : किसान आंदोलन के कारण कैब चालकों, यात्रियों की मुसीबतें बढ़ीं
Top Newsदिल्ली

दिल्ली : किसान आंदोलन के कारण कैब चालकों, यात्रियों की मुसीबतें बढ़ीं

Share
Share

दिल्ली। चारों ओर बॉर्डर पर बैठे किसानों के कारण दिल्ली के कैब चालकों और कैब यात्रियों को खासी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दिल्ली से गाजियाबाद और नोएडा रूट पर चलने वाली कैब को यात्रियों की संख्या को लेकर काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

कई रास्ते बंद होने के कारण कैब चालक गाजियाबाद और नोएडा जाने से बच रहे हैं तो वैकल्पिक रास्तों पर सवारियां नहीं होने के कारण उनका उपयोग भी कैब चालक नहीं करना चाहते हैं। जहां कैब चालकों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है, वहीं आम जनता को कैब बुक करने के बाद कैंसल करनी पड़ रही हैं। लोगों ने इस समस्या को टि्वटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी उठाया है।

दिल्ली में हजरत निजामुददीन रेलवे स्टेशन पर पर कैब चलाने वाले आजिम खान ने बताया कि दिल्ली से नोएडा जाने के लिए काफी घूम कर जाना पड़ता है। ऊपर से स्टेट चेंज होने पर नगर निगम को टैक्स देना पड़ता है। इतना करने के बाद भी वापसी में खाली आना पड़ता है, वापसी की सवारी बहुत कम मिलती है। लगभग 50 दिन तक नोएडा से दिल्ली जाने वाला रोड बंद था, जिसके चक्कर में काफी नुकसान हुआ है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

AI Impact Summit 2026: US–China समेत 88 देशों ने “New Delhi Declaration” पर मुहर,

नई दिल्ली में AI Impact Summit 2026 का समापन “New Delhi Declaration...