Home झारखण्ड पाण्डुपुण्डी जलप्रपात में रांची के युवक की डूबने से मौत।
झारखण्डराज्य

पाण्डुपुण्डी जलप्रपात में रांची के युवक की डूबने से मौत।

Share
Share

रांची । खूंटी जिले के तोरपा स्थित पाण्डुपुंडी जलप्रपात में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई।मृतक की पहचान रांची के लालपुर इलाके के निवासी के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक अपने साथियों के साथ जलप्रपात घूमने गया था। इसी दौरान नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने जलप्रपात जैसे पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने की मांग की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मुठभेड़ में पूर्व पार्षद और जमीन कारोबारी हत्याकांड का शूटर घायल।

रांची । पूर्व पार्षद और जमीन कारोबारी की हत्या मामले में रांची...

झारखंड में भीषण गर्मी, छः जिलों में तापमान 40 डिग्री पार।

रांची । झारखंड में गर्मी ने अपने तेवर तीखे कर लिये हैं।...

IICC में पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम का अयोजन।

राँची : आईआईसीसी (IICC) संस्थान में पृथ्वी दिवस के अवसर पर थीम...

जागरूकता रैली एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित।

रांची । रेड सी इंटरनेशनल स्कूल की आज़ाद बस्ती शाखा और रमज़ान...