Home झारखण्ड कड़ी सुरक्षा के बीच नगर निकाय चुनाव, कंट्रोल रूम से सभी बूथों पर सीधा संपर्क।
झारखण्डराज्य

कड़ी सुरक्षा के बीच नगर निकाय चुनाव, कंट्रोल रूम से सभी बूथों पर सीधा संपर्क।

Share
Share

वरीय अधिकारियों की सतत निगरानी, भयमुक्त माहौल में मतदान जारी।

धनबाद । नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सक्रिय है। पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ कर दी गई है तथा प्रत्येक मतदान केंद्र पर सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अफवाह को तुरंत नियंत्रित किया जा सके।

जिला पुलिस कंट्रोल रूम से सभी मतदान केंद्रों पर लगातार संपर्क बनाए रखा गया है। कंट्रोल रूम में डीएसपी सीसीआर सुमित कुमार, डीएसपी मुख्यालय धीरेन्द्र नारायण बंका, डीएसपी साइबर संजीव कुमार तथा इंस्पेक्टर रविकांत प्रसाद स्वयं मौजूद रहकर पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। मतदान की प्रगति, सुरक्षा व्यवस्था और क्षेत्र की स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

वरीय पदाधिकारियों द्वारा जिले के विभिन्न इलाकों की स्थिति पर निरंतर नजर रखी जा रही है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई दल (क्विक रिस्पॉन्स टीम) को अलर्ट मोड में रखा गया है। पुलिस की गश्ती दल लगातार क्षेत्र भ्रमण कर रहे हैं, जिससे आम मतदाताओं में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बना हुआ है।

मतदान केंद्रों पर कतारबद्ध तरीके से मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। महिला, बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्भीक होकर मतदान करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

कुल मिलाकर जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और अब तक की स्थिति नियंत्रण में एवं सामान्य बनी हुई है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...