Home क्राईम पुलिस ने अंधे कत्ल का 24 घंटे में किया खुलासा,हत्या के 5 आरोपी गिरफ्तार।
क्राईममध्य प्रदेशराज्य

पुलिस ने अंधे कत्ल का 24 घंटे में किया खुलासा,हत्या के 5 आरोपी गिरफ्तार।

Share
Police revealed the blind murder in 24 hours, 5 accused of murder arrested.
Share

शिवपुरी (मप्र) । जिले के पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत मायापुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुहासा गांव में हुए हत्याकांड के सभी पांच आरोपियों को घटना के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

​विवाद के बाद की थी बेरहमी से मारपीट।

जानकारी के अनुसार, 22 फरवरी 2026 को फरियादी राजेंद्र सिंह यादव निवासी मुहासा ने घायल अवस्था में थाना मायापुर पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी ने बताया कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते उन पर और उनके पुत्र युधिष्ठिर यादव पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से मारपीट की है। पुलिस ने तत्काल विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

इलाज के दौरान बेटे की मौत।

इलाज के दौरान घायल युधिष्ठिर यादव की मृत्यु हो जाने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) सहित अन्य गंभीर धाराएं बढ़ाईं। SP शिवपुरी ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।​

घेराबंदी कर दबोचा गया पूरा परिवार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मायापुर दिनेश सिंह नरवरिया ने टीम गठित कर दबिश दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी कप्तान सिंह यादव सहित उसके तीन बेटों और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। ​गिरफ्तार आरोपियों में ​कप्तान सिंह यादव (62 वर्ष),​सत्येंद्र यादव (23 वर्ष),​धर्मेंद्र यादव (25 वर्ष),​रामू यादव (18 वर्ष),​कमलाबाई यादव (60 वर्ष) पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए घातक हथियार-तलवार, चाकू, कुल्हाड़ी और लाठी बरामद कर लिए हैं।

न्यायालय से भेजे गए जेल

पकड़े गए सभी आरोपियों को न्यायालय पिछोर में पेश किया गया, जहाँ से जेल वारंट जारी होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...