Home झारखण्ड झामुमो नेता राज आनंद ने मारपीट की घटना पर लाइव आकर लगाये कई आरोप।
झारखण्डराज्य

झामुमो नेता राज आनंद ने मारपीट की घटना पर लाइव आकर लगाये कई आरोप।

Share
JMM leader Raj Anand came live and made many allegations on the incident of assault.
Share

धनबाद । सोशल मीडिया पर धनबाद नगर निगम चुनाव के दिन का एक वीडियो काफी वायरल हैं।घटना मारपीट से जुड़ा हुआ हैं।मामला वार्ड 22 के मतदान केंद्रों का हैं।मतदान के दिन पार्षद प्रत्याशी समर्थकों में नोक -झोंक हुई।जो मारपीट तक पहुंच गई।इसी क्रम में उग्र लोगों ने झामुमो नेता राज आनंद सिंह के साथ भी मारपीट की।स्थिति को देखते हुए राज आनंद ने मौके से निकलना ही भला समझा।
उक्त घटना को लेकर सोशल मीडिया में लाइव आकर राज आनंद ने कई गंभीर आरोप लगाये।उन्होंने पार्षद प्रत्याशी सुमन सिंह के पति अरुण सिंह पर जान से मारने की साजिश और माहौल खराब करने का प्रयास के आरोप लगाये।उन्होंने लाइव वीडियो में कहा कि अरुण सिंह ने ग्रामीणों की आड़ में उन पर हमला करवाया एवं गंदी राजनीति किया हैं।यूपी बिहार के बाहरी लोगों को बुलाकर ग्रामीणों की भीड़ में शामिल करके असामाजिक तत्वों के द्वारा हत्या की साजिश का प्रयास किया गया।उन्होंने आगे कहा कि वह इसकी सूचना मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को देंगे एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग करेंगे।वहीं,लाइव वीडियो में यह भी कहा कि अरुण सिंह के अवैध कार्यों का पर्दाफाश करेंगे।साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि अगर भविष्य में उनकी हत्या होती हैं तो उसके जिम्मेदार अरुण सिंह और उसका परिवार होंगे।उन्होंने इस प्रकार की गंदी राजनीति पर विरोध जताया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...