Home Aaryaa News आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के नवनिर्मित कार्यालयों का उद्घाटन बहुत जल्द।
Aaryaa Newsमनोरंजनमहाराष्ट्रराज्य

आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के नवनिर्मित कार्यालयों का उद्घाटन बहुत जल्द।

Share
Inauguration of newly constructed offices of Arya Group of Companies very soon.
Share

मुंबई में होगा आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी का भव्य कार्यालय।

मुंबई। आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी की बहुत जल्द एक नई शुरुआत होने जा रहीं हैं।कई वर्षों के कठिन संघर्ष और मेहनत का परिणाम बहुत जल्द सबके सामने होगा।मुंबई में नवनिर्मित कार्यालयों का उद्घाटन बहुत जल्द किया जायेगा।लगभग 2000 स्क्वायर फीट के भव्य क्षेत्रफल में आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी का कार्यालय तैयार हो रहा हैं।जिसकी जानकारी आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने दी।उन्होंने सोशल मीडिया में वीडियो पोस्ट कर कार्य से अवगत कराया।उन्होंने बताया कि मुंबई,नोएडा और जौनपुर उत्तरप्रदेश में कार्यालयों का निर्माण किया जा रहा हैं।चूंकि,बृहद स्तर पर कार्य हो रहा हैं।इसके लिए थोड़ा ज्यादा समय लग रहा हैं।लेकिन,अब कार्य समाप्ति पर हैं।बहुत जल्द कार्य पूर्ण होगा एवं कंपनी के नवनिर्मित कार्यालयों में भव्यता के साथ संचालन संभव होगा।हालांकि,आरोप – प्रत्यारोप और विरोध भी हुआ और विरोधियों के द्वारा आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी की उपलब्धियों को महज अफवाह बताया गया।परन्तु कंपनी आज भी सक्रिय हैं और आर्या डिजिटल के बाद आर्या टेलीपोर्ट,आर्या एयरलाइंस और अन्य की तैयारी में हैं।वर्तमान में मीडिया और एंटरटेनमेंट क्षेत्र में आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी बेहतर कर रहीं हैं।दर्शकों,श्रोताओं और पाठकों के प्यार आशीर्वाद से लगातार आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी निरंतर आगे बढ़ रहीं हैं।जिसके लिए दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने आभार जताया एवं धन्यवाद दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद के कई थाना-ओपी में नये प्रभारियों की तैनाती।

धनबाद । झारखंड के धनबाद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के...

उप विकास आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण।

धनबाद । उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने बलियापुर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न...

उपायुक्त व एसएसपी ने किया केन्दुआडीह का भ्रमण।

डेंजर जोन में रहने वालों से तत्काल बेलगड़िया में शिफ्ट होने का...