Home झारखण्ड उम्मीदवार, प्रतिनिधियों को दिया मतगणना का प्रशिक्षण।
झारखण्डराज्य

उम्मीदवार, प्रतिनिधियों को दिया मतगणना का प्रशिक्षण।

Share
Vote counting training given to candidates and representatives.
Share

धनबाद । नगर निकाय निर्वाचन 2026 के बाद मतगणना हेतु उम्मीदवार या उनके प्रतिनिधियों को आज मतगणना का प्रशिक्षण न्यू टाउन हॉल में दिया गया।

प्रशिक्षण देते हुए मुख्य प्रशिक्षक श्री दिलीप कुमार कर्ण ने कहा कि राजकीय पॉलिटेक्निक में 27 फरवरी 2026 को पूर्वाह्न 8 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। पहले वार्ड 1, 6, 11, 16, 21, 26, 31, 36, 41, 46 और वार्ड 51 के मतों की गिनती प्रारंभ होगी। तत्पश्चात क्रमवार वार्ड की गणना की जाएगी।

वहीं मतगणना की प्रक्रिया बताते हुए उन्हें मतपेटिका के सील की स्थिति, पेपर सील की जानकारी, वैध और अवैध मतों की स्थिति के बारे में बताया गया। पहले वार्ड पार्षद/सदस्य के मतों की गिनती होगी और फिर महापौर/अध्यक्ष के मतों की गिनती की जाएगी।

उन्हें बताया गया कि मतगणना हॉल में मोबाइल ले जाना, धूम्रपान या तंबाकू का सेवन वर्जित रहेगा, सभी को शांति बनाए रखनी है तथा निर्वाची पदाधिकारी के आदेशों का मतगणना हॉल में अनुपालन करना है।

अन्य मास्टर ट्रेनर राज कुमार वर्मा एवं कुमार वंदन ने भी प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में विभिन्न वार्डों के कुल 97 उम्मीदवार या उसके प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बीसीसीएल सीएमडी से झारखंड के आंदोलनकारी महापुरुषों को सम्मान दिलाने की मांग।

बीसीसीएल मुख्यालय एवं क्षेत्रीय व कोलियरी कार्यालयों में झारखंड आंदोलनकारी महापुरुषों की...

कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद का दौरा।

कानपुर देहात । जनपद कानपुर देहात के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे...

अलीगढ़ में कांग्रेस के खिलाफ सामाजिक समता मंच का प्रदर्शन।

अलीगढ़ में कांग्रेस के खिलाफ सामाजिक समता मंच का प्रदर्शन, पुतला दहन...

दलितों की बारात पर पथराव, जातिगत गाने को लेकर हुआ बवाल कई वाहन क्षतिग्रस्त।

अलीगढ़ । उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के थाना जवाँ क्षेत्र के...