Home झारखण्ड उप विकास आयुक्त ने की रुर्बन मिशन व आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा।
झारखण्डराज्य

उप विकास आयुक्त ने की रुर्बन मिशन व आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा।

Share
Deputy Development Commissioner reviewed Rurban Mission and Adarsh ​​Gram Yojana.
Share

धनबाद । उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने रुर्बन मिशन एवं आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा की।

उप विकास आयुक्त ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य रुर्बन मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं निगरानी करना है। साथ ही इसका प्रमुख फोकस रुर्बन पार्क के नवीनीकरण को आजीविका विकास गतिविधियों से जोड़ना, प्रस्तावित प्रमुख गतिविधियों में मत्स्य पालन, बत्तख पालन, पॉलीहाउस एवं ग्रीनहाउस के माध्यम से मौसमी सब्जी एवं फूलों की पौध तैयार करना, अमरूद एवं केला बागवानी, समुदाय आधारित आजीविका गतिविधियों का संवर्धन, वर्मी-कम्पोस्ट इकाई की स्थापना आदि शामिल करना है।

इस अवसर पर परियोजना प्रबंधक, कौशल विकास एवं आजीविका (डीएमएफटी) अमर कुमार श्रीवास्तव ने पीपीटी एवं डीपीआर के माध्यम से प्रस्तुतीकरण किया गया, जिस पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सभी अधिकारियों द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक समापन से पहले उप विकास आयुक्त ने योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन, विभागीय समन्वय तथा गुणवत्तापूर्ण कार्यान्वयन पर विशेष बल देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में उप विकास आयुक्त सन्नी राज, बलियापुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाष चन्द्र दास, जेएसएलपीएस के डीपीएम सुदिप्तो बनर्जी व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

स्वतंत्रता दिवस पर धनबाद में भव्य तैयारी ,DC और SSP ने लिया अंतिम रिहर्सल का जायजा

धनबाद के शहीद रणधीर वर्मा स्टेडियम में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह...