Home झारखण्ड बीसीसीएल सीएमडी से झारखंड के आंदोलनकारी महापुरुषों को सम्मान दिलाने की मांग।
झारखण्डराज्य

बीसीसीएल सीएमडी से झारखंड के आंदोलनकारी महापुरुषों को सम्मान दिलाने की मांग।

Share
Demand from BCCL CMD to honor the agitating great men of Jharkhand.
Share

बीसीसीएल मुख्यालय एवं क्षेत्रीय व कोलियरी कार्यालयों में झारखंड आंदोलनकारी महापुरुषों की प्रतिमा और तस्वीर लगनी चाहिए – अंजना देवी

धनबाद । सामाजिक कार्यकर्ता अंजना देवी ने पत्र के माध्यम से 21 जनवरी को बीसीसीएल सीएमडी को पत्र के माध्यम से झारखंड आंदोलनकारी महापुरुषों को सम्मान दिलाने की मांग की।उन्होंने कहा कि कोयला भवन मुख्यालय,क्षेत्रीय कार्यालय,कोलियरी कार्यालय एवं उत्खनन कार्य स्थल झारखंड के आदिवासी,मूलवासी की जमीनों पर हैं।लेकिन,झारखंड आंदोलन के महापुरुषों को अभी तक सम्मान नहीं दिया गया हैं।उन्होंने बीसीसीएल सीएमडी से आग्रह किया कि जिस प्रकार राष्ट्रीय महापुरुषों की आदमकद प्रतिमा तथा मुख्य सभागार में चित्र लगाकर सम्मान दिया गया हैं।उसी प्रकार झारखंड आंदोलन के महापुरुषों स्व. बिनोद बिहारी महतो,शहीद शक्ति नाथ महतो,दिशोम गुरू शिबु सोरेन एवं कॉ. ए.के राय की भी आदमकद प्रतिमा लगाकर तथा मुख्य सभागार में चित्र लगाकर सम्मान दिया जाये। इसके साथ ही अंजना देवी ने धनबाद सांसद ढुलू महतो,गिरिडीह सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी,विधायक मथुरा प्रसाद महतो,विधायक शत्रुघ्न महतो,विधायक राज सिन्हा,विधायक अरूप चटर्जी,विधायक रागिनी सिंह,विधायक चन्द्रदेव महतो एवं जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह को पत्र देकर जल्द से जल्द मुख्यालय परिसर में आदमकद प्रतिमा एवं मुख्य सभागार में चित्र लगवाने का निवेदन किया हैं।लेकिन,एक माह बीत जाने के बाद भी इस मांग पर कोई कार्रवाई नहीं हुई हैं।जिस पर सामाजिक कार्यकर्ता अंजना देवी ने कहा कि अगर इस पर बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से कोई पहल नहीं की जाती हैं,तो इसको लेकर जन आंदोलन किया जायेगा।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रेड डॉट चैलेंज एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार झारखंड...

विधानसभा की विशेष समिति के प्रयास से राज्य सरकार के खाते में जमा हुआ 220 करोड़ रुपए राजस्व

धनबाद (झारखंड) : झारखंड विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) ने...

एसएसपी प्रभात कुमार की विशेष पहल से वर्षों से अटकी न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ी

धनबाद पुलिस की बड़ी उपलब्धि, मई माह में 1250 लंबित कांडों का...

क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखना और अपराध पर अंकुश लगाना पहली प्राथमिकता – सुधांशु श्रीवास्तव

धनबाद (झारखंड) : ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी सुधांशु श्रीवास्तव ने पदभार ग्रहण...