Home झारखण्ड नवनिर्वाचित पार्षद उर्मिला मंडल ने समर्थकों संग निकाला विजय जुलूस।
झारखण्डराजनीतिराज्य

नवनिर्वाचित पार्षद उर्मिला मंडल ने समर्थकों संग निकाला विजय जुलूस।

Share
Newly elected councilor Urmila Mandal took out a victory procession with her supporters.
Share

धनबाद । नगर निगम के वार्ड 21 की नवनिर्वाचित पार्षद उर्मिला मण्डल ने अपने समर्थकों के साथ विजय जुलूस निकाला।जिसका नेतृत्व समाज के केंद्रीय महासचिव गौतम मंडल और पार्षद पति प्रफुल्ल मंडल ने किया।इस अवसर पर क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से सजी सड़कों पर समर्थकों ने नारे लगाते हुए अपने जनप्रतिनिधि का स्वागत किया।विजय जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाएँ और युवा शामिल हुए।समर्थकों ने आतिशबाज़ी और मिठाइयाँ बाँटकर खुशी का इज़हार किया।
पार्षद उर्मिला मण्डल ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत जनता की जीत है और वह वार्ड के विकास के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगी।मंच से उन्होंने शिक्षा,स्वास्थ्य और स्वच्छता को प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया।जुलूस के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और उमंग का वातावरण रहा।स्थानीय लोग अपने घरों से निकलकर सड़कों पर आए और पार्षद का स्वागत किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मुठभेड़ में पूर्व पार्षद और जमीन कारोबारी हत्याकांड का शूटर घायल।

रांची । पूर्व पार्षद और जमीन कारोबारी की हत्या मामले में रांची...

झारखंड में भीषण गर्मी, छः जिलों में तापमान 40 डिग्री पार।

रांची । झारखंड में गर्मी ने अपने तेवर तीखे कर लिये हैं।...

IICC में पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम का अयोजन।

राँची : आईआईसीसी (IICC) संस्थान में पृथ्वी दिवस के अवसर पर थीम...

जागरूकता रैली एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित।

रांची । रेड सी इंटरनेशनल स्कूल की आज़ाद बस्ती शाखा और रमज़ान...