Home झारखण्ड जिला परिषद बोर्ड की बैठक सपन्न।
झारखण्डराज्य

जिला परिषद बोर्ड की बैठक सपन्न।

Share
Zilla Parishad Board meeting concluded.
Share

धनबाद । जिला परिषद सभागार में आज जिला परिषद बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में जिले के समग्र विकास, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क एवं ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कई आवश्यक एवं दूरगामी निर्णय लिए गए, जिससे आने वाले समय में जिले के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

जिप अध्यक्ष शारदा सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुँचे, यही जिला परिषद की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

बैठक में हर घर जल नल योजना, वित्तीय वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत वार्षिक कार्य योजना की स्वीकृति, जिला परिषद निरीक्षण भवन की आवश्यक मरम्मति एवं जीर्णोद्धार की स्वीकृति, टॉउन हॉल की आवश्यक मरम्मति पर विचार विमर्श किया गया।

साथ ही टॉउन हॉल के समीप किसान भवन को मिनी हॉल बनाने की स्वीकृति, जिला परिषद कार्यालय परिसर स्थित अम्बेडकर भवन की आवश्यक मरम्मति की प्रशासनिक स्वीकृति एवं किराए पर आवंटित करने पर विचार किया गया।

इसके अलावा जिला परिषद की वेबसाइट निर्माण करने की स्वीकृति प्रदान की गई। वहीं जिला परिषद क्षेत्र अन्तर्गत सभी सरकारी तालाबों का जल प्रदूषण रोकने, साफ-सफाई तथा जल प्रदूषित करने वाले पर उचित कार्रवाई करने पर विचार किया गया।

वहीं उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने बताया कि जिला परिषद की वेबसाइट बनाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है। वेबसाइट पर जिला परिषद से जुड़ी हर जानकारी आम लोगों के लिए उपलब्ध रहेगी। बैठक में जिला परिषद की संपत्ति को कब्जा मुक्त कराने, पूजा टॉकीज के पास जिला परिषद की जमीन पर शॉपिंग कंपलेक्स, लाइब्रेरी एवं मिनी टाउन हॉल बनाने तथा जिला परिषद की सभी संपत्तियों को ऑनलाइन करने पर विचार किया गया।

बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह,उपाध्यक्ष सरिता देवी, धनबाद विधायक राज सिन्हा, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी के अलावा अन्य पदाधिकारी एवं जिला परिषद सदस्य उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...