Home मध्य प्रदेश चंद्रग्रहण पर बागेश्वर बालाजी के प्रात आरती श्रृंगार के बाद 9 घंटे बंद रहेंगे कपाट।
मध्य प्रदेशराज्य

चंद्रग्रहण पर बागेश्वर बालाजी के प्रात आरती श्रृंगार के बाद 9 घंटे बंद रहेंगे कपाट।

Share
On lunar eclipse, the doors will remain closed for 9 hours after morning aarti shringar of Bageshwar Balaji.
Share

छतरपुर (मप्र) । 03 मार्च 2026 के दिन इस साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। साल का पहला चंद्र ग्रहण खग्रास चंद्र ग्रहण कहलाएगा।
इस साल का पहला चंद्र ग्रहण मंगलवार के दिन लगने जा रहा है। साल के पहले चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह से ही शुरू हो जाएगा। तीन मार्च मंगलवार को फाल्गुन की पूर्णिमा तिथि है।
चंद्र ग्रहण से पहले सूतक काल नौ घंटे पहले शुरू हो जाता है। इसलिए सुबह छह बजकर बीस मिनट पर सूतक काल शुरू होगा, जो शाम को 06 बजकर 47 मिनट पर समाप्त होगा।
बागेश्वर धाम मंदिर के पुजारी प्रदीप शास्त्री ने बताया कि बागेश्वर बालाजी भगवान के सुबह महा आरती और श्रृंगार के बाद सुबह 6:20 तक रखा गया था।जिसके बाद बागेश्वर बालाजी भगवान के कपाट बंद कर दिए गए, जो शाम को शाम 7 बजे आरती पश्चात भक्तों के लिए पुनः दर्शन के लिए पट खोल दिए जाएंगे, सूतक के दौरान भगवान का जप और संकीर्तन करें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...