Home झारखण्ड फगडोल जतरा आस्था, परंपरा और रंगों का अद्भुत संगम।
झारखण्डराज्य

फगडोल जतरा आस्था, परंपरा और रंगों का अद्भुत संगम।

Share
Fagdol Jatra is a wonderful confluence of faith, tradition and colors.
Share

रांची । होली के पावन अवसर पर चुटिया गढ़ से निकलने वाली फगडोल जतरा सदियों पुरानी ऐतिहासिक परंपरा है। इस दिन राधा-कृष्ण की पावन पालकी ढोल-नगाड़ों की गूंज और भक्ति के जयकारों के साथ पूरे नगर में निकाली जाती है।

पूरा नगर अबीर-गुलाल के रंगों से रंग जाता है। सड़कों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती है और लोग अपने-अपने घरों की छतों से इस भव्य दृश्य को देखते हैं।

इसे देखकर ऐसा लगता है,मानो हम ब्रज की गलियों में पहुंच गए हों। जगह-जगह भक्त राधा-कृष्ण की टोली बनाकर नाचते-गाते चलते हैं, और पूरा वातावरण भक्ति और उल्लास से भर जाता है।

राधा-कृष्ण की पालकी के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहता है। आस्था, रंग और परंपरा से भरी यह जतरा हर साल नगर को भक्ति और आनंद के रंग में रंग देती है।

इस अद्भुत और ऐतिहासिक परंपरा का हिस्सा बनें और सभी कोई भक्ति में लीन हो जाएं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...