Home झारखण्ड नया जीवन नशा मुक्ति केंद्र धनबाद में रंगों के साथ संकल्प का संदेश।
झारखण्डराज्य

नया जीवन नशा मुक्ति केंद्र धनबाद में रंगों के साथ संकल्प का संदेश।

Share
Message of resolution with colors at Naya Jeevan Drug De-addiction Center Dhanbad.
Share

धनबाद । जिले के बलियापुर रोड स्थित जेपी हॉस्पिटल के समीप नया जीवन नशा मुक्ति केंद्र में होली के पावन अवसर पर सादगी और उत्साह के साथ रंगोत्सव मनाया गया। इस खास मौके पर दिवाकर तिवारी, सूरज तिवारी, भारती कुमार, फजल कुमार, रजीत कुमार, अशोक कुमार महतो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दोहराया।मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि जीवन में नई शुरुआत और सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है।
नया जीवन नशा मुक्ति केंद्र के सदस्यों ने यह संदेश दिया कि जैसे होली के रंग जीवन में खुशियां भरते हैं,वैसे ही नशामुक्ति से जीवन में नई ऊर्जा और उम्मीद का संचार होता है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...