Home झारखण्ड होली में हुआ मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन।
झारखण्डराज्य

होली में हुआ मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन।

Share
Matka breaking competition was organized on Holi.
Share

होली पर हंटरगंज प्रखंड में हुआ मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन।

बच्चों ने आंखों पर पट्टी बांधकर लिया हिस्सा।

बालिका से नीतू और बालक से गुड्डू कुमार बने विजेता।

हंटरगंज (चतरा) : होली के अवसर पर हंटरगंज प्रखंड के विभिन्न गांवों में गलियों में मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में गुरुवार देर शाम ढ़ेबो गांव में रंग-गुलाल और डीजे के बीच प्रतिभागियों ने आंखों पर पट्टी बांधकर मटका फोड़ने का प्रयास किया। यह प्रतियोगिता शाम को शुरू हुई और ग्रामीणों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। एक गली के बीचों-बीच जमीन पर मटका रखा गया था तो दूसरी रस्सी से बांधकर ऊपर मटका लटकाया गया था। इसे देखने के लिए महिलाएं, बच्चे और युवा बड़ी संख्या में मौजूद थे। दर्शक “इधर मारो… उधर जाओ…” जैसी आवाजें लगाकर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन कर रहे थे, जिससे माहौल जीवंत बना रहा।जैसे ही एक प्रतिभागी का डंडा मटके के करीब पहुंचा, भीड़ में उत्साह बढ़ गया। अंततः एक जोरदार वार से मटका टूट गया। मटका फूटते ही तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा माहौल गूंज उठा।इस प्रतियोगिता में अंडर 14 से बालिका नीतू कुमारी ( पुत्री शिव बालक यादव) और अंडर 14 से बालक गुड्डू कुमार (पुत्र राजदेव यादव) ने मटकी फोड़कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। इसके बाद विजेता प्रतिभागीयों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।ग्रामीणों के अनुसार, यह मटका फोड़ प्रतियोगिता वर्षों पुरानी परंपरा का हिस्सा है। यह होली के त्योहार में एक विशेष उत्साह जोड़ती है। यह खेल बच्चों और युवाओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा हैं। जिसमें महिलाओं ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया।इस प्रतियोगिता ने दर्शाया कि गांव की होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि भाईचारे, परंपरा और सामूहिक मनोरंजन का भी अवसर है। शाम ढलने तक गली में “बुरा ना मानो होली है” का नारा गूंजता रहा, जो इस उत्सव का अभिन्न अंग है।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वार्ड सदस्य अनिल यादव, पत्रकार विकास कुमार यादव, धर्मेंद्र कुमार यादव, कमलेश यादव, जितेंद्र यादव, पप्पू यादव, शम्भु यादव, हेमराज यादव,महादेव यादव, संतोष कुमार, संजीत कुमार, लालजी कुमार सहित कई अन्य लोगों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बस्ताकोला एरिया के दो लाभुकों को उपलब्ध कराया बेलगड़िया में आवास।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार झरिया मास्टर...

उपायुक्त ने सुनी आम नागरिकों की शिकायतें।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने अपने कार्यालय कक्ष...

9 वर्षीय मासूम बच्ची की नहर में डूबने से हुई मौत।

छतरपुर (मप्र) । छतरपुर जिला के बमीठा क्षेत्र के इमलाहा गाँव में...

निजी अस्पताल के डॉक्टर की गोली मारकर हत्या।

बिजनौर । बिजनौर के नगीना में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की...