Home झारखण्ड डालसा का डोर-टू-डोर जागरूकता कार्यक्रम।
झारखण्डराज्य

डालसा का डोर-टू-डोर जागरूकता कार्यक्रम।

Share
Door-to-door awareness program of Dalsa.
Share

सुलह से होगा वादों का निस्तारण : डालसा

ईटकी प्रखंड के रानीखटंगा गांव में डालसा का डोर-टू-डोर जागरूकता कार्यक्रम।

पीएलवी ने दी राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी।

डायन बिसाही, बाल श्रम एवं बाल विवाह पर उमेश कुमार ने किया फोकस।

रांची : डोर-टू-डोर जागरूकता कार्यक्रम को जारी रखते हुए ईटकी प्रखण्ड के रानीखटंगा गांव में ‘‘विधिक सेवा आपके द्वार’’ कार्यक्रम का अयोजन किया गया। कार्यक्रम में पीएलवी शंकर साहू, सोनु कुमार साहु, अजय कुमार गोप, मासुम राजा एवं अन्य उपस्थित थे।

शंकर साहु ने आगमी 14 मार्च को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि न्यायालय में कोई भी वाद लंबित हैं, तो राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन अपने वादों का निबटारा करा सकते हैं, जिससे आपको समय व धन की बचत होगी। राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी आपराधिक सुलहनीय मामले, दीवानी से संबंधित मामले, श्रम से संबंधित वाद, वैवाहिक वाद, पारिवारिक वाद, उत्पाद से संबंधित मामले, चेक बाउंस के मामले, वन विभाग के मामले, बिजली से संबंधित मामले, ट्रैफिक चालान से संबंधित मामले साथ ही साथ भूमि अधिग्रहण, मोटरयान, माप-तौल से संबंधित वाद एवं वैवाहिक से संबंधित मामलों को चिन्हित करके पक्षकारों को नोटिस भेजा जा रहा है।

इसके सोनु कुमार साहु एवं अजय कुमार गोप ने बाल विवाह, डायन बिसाही, बाल श्रम एवं नशा उन्मूलन पर भी चर्चा की। उन्होंने युवाओं को नशा न करने की सलाह दी कहा कि नशा से बचे और सारा समय अपने भविष्य को संवरने में लगाये। मासुम राजा ने कहा कि बाल विवाह अपराध हैं, इसमें सजा का भी प्रावधान है। किसी भी महिला या पुरुष को डायन-बिसाही कहकर संबोधित करना भी अपराध के दायरे में ही आता है। उन्होंने थाना में नये पीएलवी की नियुक्ति के काम पर भी चर्चा किये और नालसा टॉल फ्री नम्बर के बारे में भी जानकारी दी।

अंत में पीएलवी घर-घर जाकर लोगों की समस्याओं को जाना और समस्याओं के निबटारा के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची में आवेदन देने की बाते कहीं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...