आय से अधिक संपत्ति मामले में BDO कृष्णा राम के मकान और पैतृक गांव में एक साथ छापेमारी।
मोतिहारी । मोतिहारी में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है।आय से अधिक संपत्ति के मामले में BDO कृष्णा राम के ठिकानों पर निगरानी विभाग की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है बताया जा रहा है कि टीम राजाबाजार स्थित किराये के मकान के साथ-साथ उनके पैतृक गांव शंकर सरैया में भी एक साथ जांच कर रही है।छापेमारी के दौरान दस्तावेजों और संपत्तियों की गहन पड़ताल की जा रही है।सूत्रों के अनुसार निगरानी विभाग को BDO के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी,जिसके आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है।फिलहाल टीम दोनों ठिकानों पर जांच में जुटी है और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।
Leave a comment