Home झारखण्ड स्कूटी रैली निकालकर महिलाओं ने दिया नारी शक्ति का संदेश।
झारखण्डराज्य

स्कूटी रैली निकालकर महिलाओं ने दिया नारी शक्ति का संदेश।

Share
Women gave the message of women power by taking out a scooter rally.
Share

नशा मुक्त व बाल विवाह मुक्त झारखंड बनाने की ली शपथ।

धनबाद । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर समाहरणालय से 200 से अधिक महिलाओं ने स्कूटी रैली निकलकर नारी शक्ति का संदेश दिया। साथ ही नशा मुक्त व बाल विवाह मुक्त झारखंड बनाने का संकल्प लिया। रैली को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली समाहरणालय से सिटी सेंटर होते हुए रणधीर वर्मा चौक तक पहुंची।

रैली को रवाना करने के बाद उपायुक्त ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस नारी के अधिकारों, समानता तथा उनके सामाजिक, आर्थिक योगदान के सम्मान और सशक्तिकरण का वैश्विक प्रतीक बन गया है। आज हर क्षेत्र में महिलाओं का संघर्ष, उनकी उपलब्धियां, सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक सहित अन्य क्षेत्र में उनके योगदान को पहचान मिली है।

उपायुक्त ने कहा कि जिले में भी महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चल रही है। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए स्वयं सहायता समूह बनाकर उनको प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं बेलगड़िया में 80-80 महिलाओं का समूह बनाकर उन्हें मशरूम की खेती, बांस व जुट की सामग्री बनाने सहित अन्य क्षेत्र में हुनरमंद बनाया जा रहा है।

वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के बराबर योगदान दे रही है। महिला सशक्त होगी तो परिवार तथा समाज सशक्त बनेगा।

रैली को रवाना करने से पूर्व सभी को नशा मुक्त झारखंड व बाल विवाह मुक्त झारखंड की शपथ दिलाई गई।

स्कूटी रैली में महिला पुलिसकर्मी, सुपरवाइजर, सीडीपीओ, आंगनबाड़ी सेविका, पोषण सखी सहित 200 से अधिक महिलाएं शामिल थी।

मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अहमद, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी साधना कुमारी के अलावा बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों की महिलाएं शामिल रहीं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जनगणना 2027 के प्रथम चरण में 1 मई से शुरू होगी ‘स्व-गणना’ की सुविधा।

धनबाद । जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना)...

उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेहराकुदर का शानदार प्रदर्शन, तीन विद्यार्थियों ने किया टॉप

धनबाद : उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेहराकुदर में इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा परिणाम...

राजबाड़ी अग्निकांड के पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग।

धनबाद । राजबाड़ी अग्निकांड के पीड़ित रामजी गोप उर्फ धर्मा को आपदा...

उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी में नई कंपनी की शुरुआत।

श्री हरि इंटरप्राइजेज में मिलेगा हेल्थ फ्रेंडली प्रोडक्ट। लखीमपुर खीरी : उत्तर...