Home उत्तर प्रदेश रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी के विरोध में सौंपा ज्ञापन।
उत्तर प्रदेशराज्य

रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी के विरोध में सौंपा ज्ञापन।

Share
Aligarh Congress leaders submitted a memorandum to the District Magistrate in the name of the President in protest against the increase of Rs 60 in the price of LPG cylinder.
Share

अलीगढ़ कांग्रेस नेताओं ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी के विरोध में राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

अलीगढ़ । कांग्रेस पार्टी द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पर बढ़ती महंगाई को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। सरकार द्वारा रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि की गई है।पहले से ही महंगाई की मार झेल रही देश की जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ गया है।कांग्रेस नेता विवेक बंसल का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है और सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

कांग्रेस नेताओं ने मांग किया हैं कि पेट्रोलियम पदार्थों पर सरकार और तेल कंपनियों द्वारा की जा रही कथित भारी मुनाफाखोरी को रोका जाये और गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दाम वापस लिया जाये।जिससे आम जनता को राहत मिल सके।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि देश की जनता पहले से ही महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ती जीवन-यापन लागत से परेशान है, ऐसे में रसोई गैस के दाम बढ़ाना जनता के साथ अन्याय है।

कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति से आग्रह किया कि वह केंद्र सरकार को निर्देशित कर पेट्रोलियम पदार्थों पर हो रही मुनाफाखोरी पर रोक लगवाएं और रसोई गैस के दाम कम करवाने के लिए उचित कदम उठाए जाये।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...