Home राज्य महापौर व वार्ड पार्षद 18 मार्च को करेंगे शपथ ग्रहण।
राज्यझारखण्ड

महापौर व वार्ड पार्षद 18 मार्च को करेंगे शपथ ग्रहण।

Share
The Mayor and Ward Councilor will take oath on March 18.
Share

धनबाद । नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 में धनबाद नगर निगम के महापौर एवं वार्ड पार्षद तथा चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष व वार्ड पार्षद आगामी 18 मार्च 2026 को शपथ ग्रहण करेंगे।

इसकी जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि धनबाद नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर एवं वार्ड पार्षदों के साथ 18 मार्च 2026 को 10:00 बजे पूर्वाह्न में समाहरणालय के प्रथम तल पर स्थित सभाकक्ष तथा चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष व वार्ड पार्षद के लिए समाहरणालय के तृतीय तल पर स्थित कमरा नंबर 314 में बैठक आयोजित की जाएगी। तत्पश्चात उन्हें शपथ दिलाई जाएगी।

धनबाद नगर निगम के उप महापौर व चिरकुंडा नगर परिषद के उपाध्यक्ष के लिए 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया जाएगा। दोपहर 12:30 बजे से 1:00 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की स्क्रुटनी की जाएगी। वहीं दोपहर 1:00 बजे से 1:30 तक विधि मान्य अभ्यर्थियों की सूची तैयार की जाएगी। दोपहर 1:30 बजे से 1:45 बजे तक नाम वापस लेने का समय निर्धारित है। तत्पश्चात 1:45 बजे से 2:15 बजे तक मत पत्र की तैयारी की जाएगी। वहीं दोपहर 2:15 बजे से 3:00 बजे तक धनबाद नगर निगम के उप महापौर व चिरकुंडा नगर परिषद के उपाध्यक्ष के लिए मतदान किया जाएगा।

दोपहर 3:00 बजे से 3:15 बजे तक मतगणना की जाएगी। वहीं 3:15 बजे से 3:30 बजे तक निर्वाचन परिणाम की घोषणा एवं निर्वाचन प्रमाण पत्र 42 में तामिला के लिए समय निर्धारित है। तत्पश्चात दोपहर 3:30 बजे से 4:00 बजे तक धनबाद नगर निगम के उप महापौर एवं चिरकुंडा नगर परिषद के उपाध्यक्ष को शपथ ग्रहण कराई जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रजरप्पा में युवक के साथ मारपीट करने के आरोप में सभी पुलिसकर्मी निलंबित।

रामगढ़ : रजरप्पा मंदिर परिसर में युवक के साथ मारपीट और अभद्र...

रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी के विरोध में सौंपा ज्ञापन।

अलीगढ़ कांग्रेस नेताओं ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये...

सिंदरी के सरकारी स्कूलों के विकास के लिए हर्ल व शिक्षा विभाग के बीच हुआ एमओयू।

धनबाद । सिंदरी इलाके में मौजूद 10 सरकारी स्कूलों में शिक्षा और...

यक्ष्मा नियंत्रण समिति ने की 86 लोगों की जांच।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार जिला यक्ष्मा...