Home Breaking News Top News असम में बोले पीएम मोदी, षड्यंत्रकारियों के नापाक मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगा भारत
Top Newsअसमराष्ट्रीय न्यूज

असम में बोले पीएम मोदी, षड्यंत्रकारियों के नापाक मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगा भारत

Share
Share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी रविवार को असम के बिश्वनाथ और चराइदेव में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की आधारशिला रखी। इस दौरान पीएम मोदी ने असम के सोनितपुर जिले के ढेकियाजुली में ‘असम माल’ प्रोग्राम को भी लॉन्च किया।

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत माला की तर्ज पर असम माला की शुरुआत की गई है। अगले 15 सालों में असम में चौड़े हाईवे का जाल हो, सभी गांव मुख्य सड़कों से जुड़ें,  सड़कें देश के शहरों की तरह आधुनिक हों, यह प्रोजेक्ट सपनों को पूरा करेगा, आपका सामर्थ्य बढ़ाएगा।

इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि भारत को बदनाम करने की अंतर्राष्ट्रीय साजिशें रची जा रही हैं। चाय और योग जैसी चीजों पर हमला किया जा रहा है। लेकिन भारत की चाय पर किए जा रहे हमलों में इतनी ताकत नहीं है कि वो हमारे चाय बागान में काम करने वाले लोगों के परिश्रम का मुकाबला कर सकें।

पीएम मोदी ने कहा कि हिंसा, अभाव, भेदभाव, तनाव, पक्षपात, संघर्ष इन सारी बातों को पीछे छोड़कर अब पूरा नॉर्थ ईस्ट विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है और असम इसमें प्रमुख भूमिका निभा रहा है। पीएम ने कहा कि असम के स्वाधीनता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए बलिदान दिया था। इन शहीदों के खून की एक-एक बूंद और साहस हमारे संकल्पों को मजबूत करता है।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

असम चुनाव 2026: NDA सीट शेयरिंग ‘Done Deal’—हिमंता सरमा का दावा

असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि असम विधानसभा चुनाव...

अमित शाह का बड़ा दावा: “घुसपैठियों को सिर्फ वोटर लिस्ट से नहीं, 5 साल में देश से भी बाहर करेंगे”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम में कहा कि अवैध घुसपैठियों...

“असम को कर्ज के जाल में धकेला” – प्रियंका गांधी ने BJP सरकार पर 20 आरोप लगाए

प्रियंका गांधी वाड्रा ने असम की BJP सरकार के खिलाफ ‘लोगों का...

“मेरी चिंताओं पर बात ही नहीं हुई” – कांग्रेस छोड़ने पर भूपेन बोहरा का बड़ा आरोप

पूर्व असम कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोहरा ने कहा कि इस्तीफा देने के...