Home उत्तर प्रदेश शाह जमाल क्षेत्र में रसोई गैस का संकट,रमजान और ईद से पहले बढ़ी लोगों की परेशानी।
उत्तर प्रदेशराज्य

शाह जमाल क्षेत्र में रसोई गैस का संकट,रमजान और ईद से पहले बढ़ी लोगों की परेशानी।

Share
LPG gas crisis in Shah Jamal area, problems of people increased before Ramzan and Eid.
Share

अलीगढ़। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव और युद्ध जैसे हालात का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। देश में गैस की सप्लाई और बढ़ती कीमतों को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। इसी बीच अलीगढ़ में भी रसोई गैस की किल्लत सामने आई है।

माहे रमजान और आने वाले ईद-उल-फितर के पावन पर्व के दौरान गैस की कमी से आम जनता परेशान दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रसोई गैस सिलेंडर बुक नहीं हो पा रहा है, जिससे घरों में खाना बनाने तक की समस्या खड़ी हो रही है।

इतना ही नहीं, कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी का असर कारोबार पर भी पड़ रहा है। कई दुकानदारों का कहना है कि कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिलने के कारण उन्होंने अपनी दुकानें बंद कर दी हैं और घर बैठने को मजबूर हैं।

शहर के शाह जमाल इलाके से सामने आए इस मामले में उपभोक्ताओं ने बताया कि बार-बार कोशिश करने के बावजूद गैस की बुकिंग नहीं हो पा रही है। वहीं जब हॉकर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों से गोदाम पर गैस उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण सप्लाई प्रभावित हो रही है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकार यह कहकर भ्रम फैला रही है कि गैस का कोई संकट नहीं है, जबकि जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आ रही है।

फिलहाल रमजान के महीने और ईद से पहले गैस की कमी ने अलीगढ़ के लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। यदि जल्द ही सप्लाई सामान्य नहीं हुई तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

पूरा मामला अलीगढ़ के शाह जमाल क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बैठक कर जिप सदस्य के नेतृत्व में आउटसोर्सिंग कंपनी को चेतावनी।

ईस्ट बसुरिया । रविवार को ईस्ट बसुरिया कोलियरी क्षेत्र में शुरू हो...

देवघर लूटकांड के चार आरोपी गिरफ्तार,एक की मौत।

देवघर । मोहनपुर थाना क्षेत्र के जयपुर मोड़ के पास हुए चर्चित...

दृष्टि ट्रैवल्स और सर्विसेस द्वारा क्रूज बाजार 2.0 का आयोजन।

रांची : दृष्टि ट्रेवल्स और सर्विसेस द्वारा तिरुन ट्रेवल मार्केटिंग रॉयल कैरीबियन...