Home दिल्ली कबाड़ के गोदाम में लगी आग, दो झुलसे
दिल्ली

कबाड़ के गोदाम में लगी आग, दो झुलसे

Share
Share

नई दिल्ली। बाहरी उत्तरी दिल्ली के नरेला थाना इलाके के सिंघोला गांव में रविवार को कबाड़ी के गोदाम में आग लग गई। आग की चपेट में आने से वहां काम कर रहे दो कर्मचारी झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को तुरंत अस्पताल ले गई, दोनों के हालत खतरे से बाहर है।

जानकारी के अनुसार गोदम में काम कर रहे कर्मचारी स्मोकिंग कर रहे थे तभी पास में रखे थिनर के ड्रम में आग लग गई। दिल्ली पुलिस ने दोनों कर्मचारियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। दोनों कर्मचारियों की पहचान मोनू और नीतीश के रूप में हुई है। रिपोर्ट- प्रदीप सिंह उज्जैन

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

AI Impact Summit 2026: US–China समेत 88 देशों ने “New Delhi Declaration” पर मुहर,

नई दिल्ली में AI Impact Summit 2026 का समापन “New Delhi Declaration...