Home राज्य सदर अस्पताल में एलएफटी, लिपिड प्रोफाइल सहित 80 तरह के टेस्ट उपलब्ध।
राज्यझारखण्ड

सदर अस्पताल में एलएफटी, लिपिड प्रोफाइल सहित 80 तरह के टेस्ट उपलब्ध।

Share
80 types of tests including LFT, lipid profile are available in Sadar Hospital.
Share

धनबाद । सदर अस्पताल के पैथोलॉजी में अब आम लोगों के लिए हेमेटोलॉजी, लिवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी), किडनी फंक्शन टेस्ट (केएफटी), बायोकेमिस्ट्री, लिपिड प्रोफाइल, माइक्रो बायोलॉजी सहित 80 तरह के टेस्ट उपलब्ध है।

पैथोलॉजी विभाग के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार ने बताया कि उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देश पर सदर अस्पताल आने वाले मरीजों को विभिन्न टेस्ट की सुविधा प्रदान करने के लिए आधुनिक उपकरण, लैबोरेटरी व मशीन उपलब्ध कराए गए हैं। इसके फल स्वरुप अब सदर अस्पताल में विभिन्न तरह के 80 टेस्ट उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि हेमेटोलॉजी के तहत सीबीसी, हीमोग्लोबिन, आरबीसी, टीएलसी, डीएलसी, ईएसआर, प्लेटलेट, हीमेटोक्रिट, सिकल सेल एनीमिया, ब्लीडिंग टाइम, क्लॉटिंग टाइम, ब्लड ग्रुपिंग, आरएच फैक्टर, क्रॉस मैचिंग के टेस्ट किए जाएंगे।

वहीं बायोकेमिस्ट्री के तहत लिवर फंक्शन टेस्ट में बिलीरुबिन (टोटल), बिलीरुबिन (डायरेक्ट), एसएसटी (एसजीओटी), एएलटी (एसजीपीटी), टोटल प्रोटीन, एल्ब्यूमिन, ग्लोबुलिन, एल्कलाइन फॉस्फेटेस, जीजीटी के अलावा किडनी फंक्शन टेस्ट में क्रिएटिनिन, यूरिया, यूरिक एसिड, सोडियम, पोटैशियम, क्लोराइड का टेस्ट किया जाएगा। जबकि लिपिड प्रोफ़ाइल में कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड, एचडीएल, एलडीएल, वीएलडीएल व अन्य टेस्ट उपलब्ध है।

साथ में ब्लड ग्लूकोज़ – एफ, ब्लड ग्लूकोज़ – पीपी, ग्लूकोज़ टॉलरेंस टेस्ट, टी3, टी4, टीएसएच, कैल्शियम, विटामिन डी3, इलेक्ट्रोलाइट्स, प्रोलैक्टिन, एमाइलेज, लाइपेस, फॉस्फोरस, टोटल आयरन, माइक्रो प्रोटीन, सीआरपी सहित अन्य टेस्ट किए जाएंगे।

वहीं माइक्रोबायोलॉजी में यूपीटी प्रेग्नेंसी टेस्ट, पेशाब की नियमित जांच, एचआईवी, एचसीवी, वीडीआरएल, मलेरिया (आरटी), फाइलेरिया, डेंगू (आरटी), चिकनगुनिया (आरटी), कोविड-19, टीबी, मलेरिया (माइक्रोस्कोपी), डेंगू (एलिसा), चिकनगुनिया (एलिसा), टी3 (एलिसा) सहित अन्य 80 तरह के टेस्ट उपलब्ध है।

डॉ राकेश ने बताया कि अब मरीजों को बाहर जाकर टेस्ट करने की जरूरत नहीं है। एक छत के नीचे बहुत ही न्यूनतम शुल्क पर वे टेस्ट करा सकेंगे। जबकि गर्भवती महिला, सरकारी कर्मचारी, एमएनसीयू, आयुष्मान भारत योजना, वरिष्ठ नागरिक, सेना के लिए सभी टेस्ट नि:शुल्क हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

समाहरणालय में लोगों को मिलेगी आधुनिक लिफ्ट सुविधा।

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने की शुरुआत। ब्लॉक-A में 02 एवं ब्लॉक-B...

मेयर ने किया बकाया का भुगतान,शव परिजनों को सौंपा।

धनबाद : असर्फी अस्पताल में इलाजरत सड़क हादसे में घायल झरिया निवासी...

सदर अस्पताल में पहली बार टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न।

धनबाद । धनबाद के सदर अस्पताल ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।...