सांसद ढुलू महतो की धर्मपत्नी ने सैकड़ों महिलाओं के साथ देखी फिल्म The Kerala Story 2
धनबाद । सांसद ढुलू महतो की धर्मपत्नी सावित्री देवी ने लगभग 100 महिलाओं के साथ फिल्म The Kerala Story 2 देखी।इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने एक साथ फिल्म का आनंद लिया।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में उत्साह देखा गया और फिल्म के माध्यम से समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की गई।सावित्री देवी ने कहा कि ऐसी फिल्में समाज को जागरूक करने का कार्य करती हैं।उन्होंने महिलाओं से सामाजिक मुद्दों के प्रति सजग रहने और एकजुट होकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की अपील की।फिल्म देखने आई महिलाओं ने भी इस पहल की सराहना की और इसे जागरूकता बढ़ाने वाला कदम बताया।
Leave a comment