Home क्राईम नाबालिक लड़कियों को सूरत ले जाने की योजना नाकाम,आरोपी गिरफ्तार।
क्राईमझारखण्डराज्य

नाबालिक लड़कियों को सूरत ले जाने की योजना नाकाम,आरोपी गिरफ्तार।

Share
Plan to take minor girls to Surat foiled, accused arrested.
Share

सिमडेगा । 14 मार्च को पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि तीन नाबालिक लड़कियों को अज्ञात व्यक्ति के साथ मुफस्सिल थाना अन्तर्गत लसिया मार्ग सिमडेगा में देखा गया हैं और उन्हें बहला-फुसलाकर अवैध रूप से काम करवाने के लिए ले जाया जा रहा है।जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीम का गठन किया गया।त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त टीम सूचना के सत्यापन हेतु जैसे ही उक्त स्थान पर पहुंची,अज्ञात व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गया।उक्त स्थान से तीनों नाबालिग लड़कियों सुरक्षित बरामद किया गया। पूछताछ एवं जांच पड़ताल में पता चला कि अज्ञात व्यक्ति का नाम अमित गुप्ता है,जो मधुबन थाना क्षेत्र के बाउडीह मउ उत्तर प्रदेश का रहने वाला हैं।वह तीनों नाबालिग लड़कियों को नौकरी दिलाने के नाम पर सूरत ले जा रहा था।फरार आरोपी एवं उसके सहयोगी देवसमनी कुमारी को 15 मार्च को डायलोंगरा सिमडेगा से गिरफ्तार किया गया।

मामला दर्ज कर दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया तथा तीनों नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया गया है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...