Home झारखण्ड ईद और रामनवमी को लेकर धनबाद पुलिस का फ्लैग मार्च.
झारखण्डराज्य

ईद और रामनवमी को लेकर धनबाद पुलिस का फ्लैग मार्च.

Share
Know about black marketing and hoarding, strict action will be taken.
Share

ईद और रामनवमी को लेकर धनबाद पुलिस का फ्लैग मार्च,नए बोलेरो वाहनों के साथ सुरक्षा का दिया संदेश।

एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर जिले में फ्लैग मार्च, शरारती तत्वों को दी गई सख्त चेतावनी।

पुलिस लाइन से निकला फ्लैग मार्च, शहर के प्रमुख इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

धनबाद । आगामी ईद और रामनवमी त्योहार को देखते हुए जिले में अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देशानुसार पुलिस लाइन से फ्लैग मार्च की शुरुआत की गई।

फ्लैग मार्च में धनबाद पुलिस को हाल ही में प्राप्त 40 नए वाहनों पर सवार होकर पुलिस पदाधिकारी और जवानों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए आम नागरिकों को सुरक्षा का संदेश दिया। इस दौरान पुलिस बल ने प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में गश्त करते हुए लोगों को आगामी त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।

फ्लैग मार्च पुलिस लाइन से निकलकर स्टील गेट, सरायढेला, गोल बिल्डिंग, मेमको मोड़, धईया, सिटी सेंटर, बेकार बांध, श्रमिक चौक, बैंक मोड़, केंदुआडीह, शिमला बहाल, कतरास मोड़ झरिया, धनसार, नया बाजार होते हुए गुजरा।

इस दौरान एसएसपी प्रभात कुमार ने जिले के आम नागरिकों से आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की घटना, अवैध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत डायल 112 पर दें, ताकि पुलिस तत्काल कार्रवाई कर सके। साथ ही उन्होंने शरारती तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

भारतीय सिनेमा के जनक दादा साहेब फाल्के हम सबके लिए प्रेरणा : हीरो राजन कुमार

मुंगेर (बिहार) : बफ्टा शादीपुर मुंगेर स्थित फिल्म स्टूडियो में भारतीय सिनेमा...

चोरी की घटना मामले में ज्वेलरी दुकान संचालक सहित 4 गिरफ्तार।

रांची : विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत डोरिया टोली में एक बंद घर...

आवारा कुत्तों के काटने से 5 वर्षीय मासूम की मौत।

धनबाद : गोनूडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत भोला नाथ बसेरिया 4 नंबर यादव...

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो गिरफ्तार।

कानपुर देहात : मंगलपुर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के...