Home झारखण्ड उप विकास आयुक्त ने अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों को दिलाई शपथ।
झारखण्डराजनीतिराज्य

उप विकास आयुक्त ने अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों को दिलाई शपथ।

Share
Deputy Development Commissioner administered the oath to the Chairman and Ward Councillors.
Share

अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष विजय कुमार यादव को दिलाई शपथ।

धनबाद । उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 में चिरकुंडा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनीता देवी एवं सभी 21 वार्ड पार्षदों को समाहरणालय स्थित सभागार में शपथ दिलाई।

सर्वप्रथम उन्होंने चिरकुंडा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनीता देवी को शपथ दिलाई। इसके बाद चिरकुंडा नगर परिषद के सभी 21 वार्ड पार्षदों को शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण के बाद चिरकुंडा नगर परिषद के उपाध्यक्ष के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया। दोपहर 12:30 बजे से 1:00 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की स्क्रुटनी की गई। तत्पश्चात विधि मान्य अभ्यर्थियों की सूची तैयार की गई। जबकि दोपहर 1:30 बजे से 1:45 बजे तक नाम वापस लेने का समय निर्धारित किया गया। तत्पश्चात 1:45 बजे से 2:15 बजे तक मत पत्र की तैयारी की गई। इसके बाद दोपहर 2:15 बजे से 3:00 बजे तक चिरकुंडा नगर परिषद के उपाध्यक्ष के लिए मतदान किया गया। मतगणना के बाद निर्वाचन परिणाम की घोषणा की गई।

जिसमें विजय कुमार यादव विजय घोषित किए गए। चिरकुंडा नगर परिषद के निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम सप्लाई मोहम्मद जियाऊल अंसारी ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष को प्रमाण पत्र सौंपा। विजय कुमार यादव को 12 वोट प्राप्त हुए। जबकि दूसरे स्थान पर मोहम्मद जियाउद्दीन को 9 वोट प्राप्त हुए। इसके बाद चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष को शपथ दिलाई।

इस मौके पर उप विकास आयुक्त सन्नी राज, निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम सप्लाई मोहम्मद जियाऊल अंसारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ कलियासोल जय प्रकाश नारायण, अंचल अधिकारी अशोक कुमार सिन्हा, संदीप कुमार महतो, अजय कुमार महतो, राजेंद्र राय व सभी 21 वार्ड के पार्षद उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

दिवंगत अनुसेवक स्व० चन्दा देवी की स्मृति में समाहारणालय में शोक सभा का आयोजन।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की उपस्थिति में समाहारणालय...

बीबीएमकेयू के प्रशिक्षुओं से उपायुक्त ने साझा किए अपने अनुभव।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने जिला जनसंपर्क कार्यालय...

आज दोपहर से सुचारू रूप से काम करेगा झारभूमि पोर्टल।

राँची : झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने...

जिला पदाधिकारी के जनसुनवाई कार्यक्रम में 95 मामलों की हुई सुनवाई।

कई मामलों का मौके पर ही हुआ निपटारा। बेतिया। जिला मुख्यालय स्थित...