Home झारखण्ड पूजा कुमारी उप महापौर और रेणु देवी बनीं उपाध्यक्ष।
झारखण्डराजनीतिराज्य

पूजा कुमारी उप महापौर और रेणु देवी बनीं उपाध्यक्ष।

Share
Pooja Kumari became the Deputy Mayor and Renu Devi became the Vice President.
Share

बोकारो । चास नगर निगम में वार्ड संख्या 22 की पार्षद पूजा कुमारी एवं वार्ड संख्या 15 के पार्षद अमर स्वर्णकार के बीच उप महापौर पद के लिए मतदान हुआ। दूसरी ओर फुसरो नगर परिषद में उपाध्यक्ष पद के लिए हुए निर्वाचन में वार्ड संख्या 01 की पार्षद रेणु देवी ने एक मत से जीत हासिल की।
बोकारो के चास नगर निगम में उप महापौर और फुसरो नगर परिषद में उपाध्यक्ष का निर्वाचन मंगलवार को संपन्न हुआ।पूजा कुमारी चास नगर निगम में उप महापौर बनीं एवं फुसरो नगर परिषद में रेणु देवी ने जीत दर्ज की। नगर पालिका आम निर्वाचन, 2026 के अंतर्गत नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों के बीच उप महापौर एवं उपाध्यक्ष पद का अप्रत्यक्ष निर्वाचन शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
चास नगर निगम में वार्ड संख्या 22 की पूजा कुमारी एवं वार्ड संख्या 15 के अमर स्वर्णकार के बीच उप महापौर पद के लिए मतदान हुआ।कुल 35 वार्ड सदस्यों में से 33 मत वैध पाए गए,जिसमें से पूजा कुमारी को 19 मत मिले और अमर स्वर्णकार 14 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे।निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी प्रांजल ढ़ांडा ने पूजा कुमारी को उप महापौर निर्वाचित घोषित करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया।
इसके बाद नवनिर्वाचित महापौर भोलू पासवान ने उप महापौर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। दूसरी ओर, फुसरो नगर परिषद में उपाध्यक्ष पद के लिए हुए निर्वाचन में वार्ड संख्या 01 की रेणु देवी ने एक मत से जीत हासिल की। उन्हें कुल 14 मत प्राप्त हुए, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी वार्ड संख्या 16 की रश्मि सिंह को 13 मत मिले।निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ बेरमो मुकेश मछुआ ने रेणु देवी को उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष निर्मला देवी ने उपाध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

दिवंगत अनुसेवक स्व० चन्दा देवी की स्मृति में समाहारणालय में शोक सभा का आयोजन।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की उपस्थिति में समाहारणालय...

बीबीएमकेयू के प्रशिक्षुओं से उपायुक्त ने साझा किए अपने अनुभव।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने जिला जनसंपर्क कार्यालय...

आज दोपहर से सुचारू रूप से काम करेगा झारभूमि पोर्टल।

राँची : झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने...

जिला पदाधिकारी के जनसुनवाई कार्यक्रम में 95 मामलों की हुई सुनवाई।

कई मामलों का मौके पर ही हुआ निपटारा। बेतिया। जिला मुख्यालय स्थित...