Home क्राईम बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बंद खदान में मिला अज्ञात शव,हत्या की आशंका।
क्राईमजुर्मझारखण्डराज्य

बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बंद खदान में मिला अज्ञात शव,हत्या की आशंका।

Share
Unidentified body found in a closed mine of Barwadda police station area, suspicion of murder.
Share

धनबाद । बुधवार को बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत कसियाटांड़ स्थित एक बंद पड़े पत्थर क्रेशर के समीप लगभग 80 फीट गहरी खदान में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

शव मिलने की सूचना से आस पास के लोगों की भारी भीड़ जुटने लगी।जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी बरवाअड्डा थाना पुलिस को दी।मौके पर पुलिस पहुँची और जाँच-पड़ताल में जुट गई। स्थानीय लोगों का कहना हैं कि शव से तेज दुर्गंध आ रही थी, जिसके कारण अनुमान लगाया जा रहा हैं कि घटना लगभग दो से तीन दिन पहले की संभवतः हो सकती हैं।
मृतक की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष के बीच गई है।सिर पर गहरे चोट के निशान होने से हत्या की आशंका हैं।स्थानीय लोगों ने भी अंदेशा जताया कि किसी ने व्यक्ति की हत्या कर शव को खदान में फेंक दिया होगा।मृतक की पहचान नहीं पाई हैं और न ही अन्य जानकारी हुई हैं।जांच पड़ताल पूरी होने के बाद ही इसका खुलासा होने की संभावना हैं।पुलिस इस मामले की गहन जाँच कर रही है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...