Home झारखण्ड सहिया के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन।
झारखण्डराज्य

सहिया के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन।

Share
Successful completion of four day training program for Sahiya.
Share

धनबाद । आदर्श सहिया, स्वस्थ समाज की ओर कदम बढ़ाते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के मार्गदर्शन में धनबाद जिले के 7 प्रशिक्षण केंद्रों पर चार दिवसीय सहिया प्रेरणा प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

प्रशिक्षण में जिला प्रशासन के सहयोग से सहिया को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, वीएचएसएनडी, टीकाकरण तथा सामुदायिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यवहारिक एवं सहभागितापूर्ण तरीके से प्रशिक्षित किया गया।

कार्यक्रम के समापन के अवसर पर उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने सभी प्रतिभागी सहिया को बैग, टॉर्च, छाता एवं पानी की बोतल युक्त प्रोत्साहन किट वितरित की।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना और समुदाय में जागरूकता बढ़ाना था। यह पहल न केवल सहिया के कौशल को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की नींव को भी मजबूत करती है।

उन्होंने बताया कि 16 से 19 मार्च तक आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहिया को उनके मुख्य कर्तव्यों और संस्थागत अपेक्षाओं से पूरी तरह अवगत कराया गया। प्रशिक्षण के अलग-अलग सत्रों में व्यावहारिक ज्ञान को मजबूत करने के लिए जीवंत चर्चाओं, विचारशील बहसों, रोल-प्ले और मनोरंजक खेलों के माध्यम से गहरी भागीदारी को बढ़ावा दिया गया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...