Home झारखण्ड 23 मार्च से चलाया जाएगा नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम।
झारखण्डराज्य

23 मार्च से चलाया जाएगा नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम।

Share
Drug de-addiction awareness program will be run from March 23.
Share

धनबाद । उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने नशा मुक्ति कार्यक्रम को लेकर अपने कार्यालय कक्ष में बैठक की। बैठक में उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि 23 मार्च से विभिन्न प्रखंडों में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें टोर्च मूवमेंट, नशा छोड़ने के लिए शपथ ग्रहण, नुक्कड़ नाटक, प्रभात फेरी इत्यादि का आयोजन किया जाएगा। जबकि 28 मार्च को लुबी सर्कुलर रोड पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें लोगों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक, डांस प्रतियोगिता, वॉल पेंटिंग, ड्रॉइंग कंपटीशन, स्पोर्ट्स, नशा मुक्ति थीम पर सेल्फी प्वाइंट, ओपन क्विज, हेल्थ कैंप तथा फूड स्टॉल सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने कार्यक्रम को आकर्षक एवं प्रभावी बनाने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। जिससे अधिक से अधिक लोगों को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया जा सके। वहीं नशा मुक्ति कार्यक्रम का समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करने के लिए उन्होंने नशा छोड़ चुके लोगों को इस कार्यक्रम में सम्मानित करने का निर्देश दिया।

बैठक में उप विकास आयुक्त सन्नी राज के साथ सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज़ अहमद, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी साधना कुमारी, जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा, फुड सेफ्टी ऑफिसर राजा कुमार व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बांसजोड़ा हिंसक झड़प मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, तीन प्राथमिकी दर्ज।

धनबाद (झारखंड) : देश की कोयला राजधानी धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र...

झारखंड पुलिस में 201 डीएसपी का तबादला।

अजित कुमार विमल बनें बाघमारा एसडीपीओ। आलोक कुमार सिंह को सीसीआर राँची...

जल समस्या को लेकर मुखिया से मिलें ग्रामीण।

धनबाद (झारखंड) । जिला के बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत...