अलीगढ़ । भाजपाइयों के दो गुटों में वर्चस्व की जंग को लेकर हुई फायरिंग का वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसको लेकर पुलिस के द्वारा बीते दिन ही दोनों पक्षो के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए अलीगढ के थाना बन्ना देवी पुलिस के द्वारा जेल भेज दिया था।जिसको लेकर अब यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा सोशल मीडिया पर इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कुछ इस अंदाज में कैप्सन लिखा।
‘23 में 12’ ये किसी इम्तिहान का रिज़ल्ट नहीं है,बल्कि अलीगढ़ में भाजपा नेताओं के बीच हुए घमासान में गोलियों के स्नेह आदान-प्रदान का दुर्दांत आँकड़ा है। ये वारदात तब हुई, जब भाजपा के डबल डिब्बों के बीच आपस में 23 सेकंड में 12 राउंड गोलियाँ चलीं।
लोगों को लगा कि कहीं हर काम उल्टा करनेवाले भाजपाई होली मिलन में दिवाली तो नहीं मना रहे हैं।
दरअसल ये जाते-जाते लूटे माल के बँटवारे की लड़ाई है।
फिलहाल अखिलेश यादव का सोशल मीडिया पर किया हुआ पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।
रिपोर्ट : शैज़ी सिद्दीकी (अलीगढ़ उत्तरप्रदेश)
Leave a comment