Home झारखण्ड ध्वजारोहण के साथ श्रीरामचरित मानस महायज्ञ अनुष्ठान का शुभारंभ।
झारखण्डराज्य

ध्वजारोहण के साथ श्रीरामचरित मानस महायज्ञ अनुष्ठान का शुभारंभ।

Share
Inauguration of Shri Ramcharit Manas Mahayagya ritual with flag hoisting.
Share

धनबाद । शनिवार को बाघमारा प्रखंड के बौआ कला उत्तर पंचायत अंतर्गत बड़की बौआ ग्राम में श्रीरामचरित मानस महायज्ञ को लेकर अनुष्ठान का प्रारम्भ करते हुए विधि विधान के साथ ध्वजारोहण किया गया।सर्वप्रथम ग्राम थान एवं तत्पश्चात पंचायत के विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना किया गया।जिसके पश्चात अंतिम में महायज्ञ स्थल में झंडारोहण किया गया।इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने पंचायत के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण किया।जिसमें यज्ञ प्रेरक राजू पांडेय, सहयोगी सुनील पांडेय एवं पवन पांडेय,यज्ञ संरक्षक टेकलाल महतो,अध्यक्ष दयानंद महतो उपाध्यक्ष मुखिया भीम लाल रजक,संजय सिंह,रामकिशुन रजक एवं दशरथ कुम्हार,सचिव महेंद्र सिंह,सह सचिव शिवनंदन महतो,पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मीनारायण रजक उर्फ शंकर रजक,शिवलाल महतो,कोषाध्यक्ष संतोष रवानी,सह कोषाध्यक्ष राजेंद्र महतो एवं अन्य महायज्ञ समिति के पदाधिकारीगण व सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए।


महायज्ञ समिति की ओर से बताया गया कि ध्वजारोहण कर महायज्ञ अनुष्ठान का शुभारंभ करते हुए सभी ग्रामवासियों को सूचित किया जाता हैं कि प्रतिबंधित खाद्य सामग्री का सेवन नहीं करें।धार्मिक भावना और श्रद्धापूर्वक नियमों का पालन करें।जिससे पंचायत में सुख,शांति,समृद्धि बनीं रहें।महायज्ञ समिति का सख्त निर्देश हैं कि नियमों के विरुद्ध पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई किया जायेगा।सभी ग्रामीण योगदान देकर महायज्ञ को सफल बनाए एवं पुण्य के भागी बनें।
आगामी 28 मार्च को कलश यात्रा,पंचांग पूजन,मंडप प्रवेश एवं अग्नि स्थापना हैं। 29 मार्च को वेदी पूजन,संध्या आरती एवं राम कथा होगी। 30 मार्च व 1- 2 अप्रैल को संध्या आरती एवं राम कथा और 3 अप्रैल को यज्ञ पूर्णाहुति,प्रसाद वितरण एवं भक्ति जागरण होगी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles